PUNJAB POLICE : विदेशी नौकरी देने वालों से सावधान रहें! पंजाब की 25 ट्रैवल एजेंसियों पर कार्रवाई

PUNJAB POLICE : विदेशी नौकरी देने वालों से सावधान रहें! पंजाब की 25 ट्रैवल एजेंसियों पर कार्रवाई

PUNJAB POLICE  ने फर्जी इमीग्रेशन कंपिनयों और ट्रैवल एजेंटों पर काफी कार्रवाई की है। 25 ट्रैवल एजेंसियां नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रही थीं।

PUNJAB POLICE ने युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस ने 25 ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ कई जगह मामले दर्ज किए हैं। जानकारी के अनुसार, ये कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर की गई है। ये कंपनियां सोशल मीडिया पर कई विज्ञापन दिखाकर युवा लोगों को ठगी करती हैं।

सोशल मीडिया पर नौकरी के विज्ञापन देने में वक्त नहीं लगता। दिन में कई रोजगार के विज्ञापन सामेन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आते हैं, खासकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर। पंजाब में ऐसे ही विज्ञापन देने वाली कंपनियों की  कार्रवाई की गई है। यह कंपनियां अपने विज्ञापनों में विदेशियों को रोजगार देने का दावा करती हैं। नौजवान काम की तलाश में अक्सर इनके झांसे में आते हैं।

कहाँ एफआईआर दर्ज की गई?

अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और अन्य कई स्थानों में पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की है। उस समय कुल 20 FIR दर्ज की गईं। एडीजीपी प्रवीण के सिन्हा ने कहा कि जानकारी मिलने पर कार्रवाई की गई है क्योंकि ये एजेंसियां बिना लाइसेंस के काम कर रही थीं। आपको बता दें कि ऐसी ट्रैवल एजेंसियां युवा लोगों को गैरकानूनी तरीकों से बाहर निकालती हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध में भाग रहे भारतीय युवाओं को ट्रैवल एजेंसियां नौकरी के बहाने विदेश भेजती हैं। पिछले कुछ दिनों में रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं। जिसमें वे देश की वापसी की मांग करते दिख रहे थे। ये कार्रवाई युवा लोगों के रूस जाने के बढ़ते मामलों के बीच की गई है। ADGP SINHA ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है और ट्रैवल एजेंटों को दस्तावेज और धन देने से पहले पूरी जांच करने की अपील की है।

Related posts

पंजाब में अप्रैल से शुरू होगा मुफ्त फूड किट वितरण, ‘मेरी रसोई योजना’ से 40 लाख परिवारों को राहत

पंजाब: 3,200 करोड़ रुपए का मेगा टाटा स्टील प्रोजेक्ट लुधियाना में शुरू, 2,500 युवाओं को रोजगार मिलेगा

पंजाब में 40 लाख परिवारों को राहत, ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत दाल-तेल समेत राशन मुफ्त

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More