Param Sundari Release Date: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘परम सुंदरी’ अब 29 अगस्त 2025 को रिलीज़ होगी। देखें मोशन पोस्टर और गाना ‘परदेसिया’ का वीडियो।
Param Sundari Release Date: बॉलीवुड के चर्चित सितारे सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म ‘परम सुंदरी’ की नई रिलीज डेट का एलान हो चुका है। पहले यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने घोषणा कर दी है कि ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
फिल्म का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
फिल्म के मेकर्स, दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने ‘परम सुंदरी’ का मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है, जिसमें सिद्धार्थ और जाह्नवी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा शहरी बिजनेसमैन के अवतार में नज़र आ रहे हैं, जबकि जाह्नवी कपूर ट्रेडिशनल केरल लुक में दिखाई दे रही हैं।
गाना ‘परदेसिया’ बना सोशल मीडिया सेंसेशन
फिल्म के साथ ही इसका पहला गाना ‘परदेसिया’ भी लॉन्च कर दिया गया है। यह गाना रोमांस और इमोशन से भरपूर है और जाह्नवी-सिद्धार्थ की केमिस्ट्री ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। गाने के रिलीज के साथ ही इसे यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं।
कैसी है फिल्म की कहानी?
‘परम सुंदरी’ एक इंटर-कल्चरल लव स्टोरी है। फिल्म में सिद्धार्थ दिल्ली के एक रईस बिजनेसमैन परम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि जाह्नवी सुंदरी नाम की एक परंपरावादी और कलात्मक पृष्ठभूमि वाली केरल की लड़की का किरदार निभा रही हैं। कहानी दिखाती है कि कैसे दो अलग-अलग संस्कृतियों और सोच वाले लोग प्यार में पड़ते हैं और क्या उनकी प्रेम कहानी मुकाम तक पहुँचती है।
तुषार जलोटा की निर्देशन में बनी फिल्म
इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं तुषार जलोटा, जिन्होंने इससे पहले अभिषेक बच्चन की चर्चित फिल्म ‘दसवी’ डायरेक्ट की थी। ‘परम सुंदरी’ उनके निर्देशन में एक और दमदार प्रस्तुति मानी जा रही है।