डेब्यू करते ही Mayank Yadav ने रच दिया इतिहास ,ऐसा करने वाले तीसरे बने खिलाड़ी

डेब्यू करते ही Mayank Yadav ने रच दिया इतिहास ,ऐसा करने वाले तीसरे बने खिलाड़ी

Mayank Yadav  ने भारत-बांग्लादेश के बीच खेली गई तीन मैच की सीरीज में अपना पहला मैच खेला और बड़ी जीत हासिल की।

  • उन्होंने रिकॉर्ड अजीत अगरकर और अर्शदीप सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी की है।

Mayank Yadav ने कहा: भारत-बांग्लादेश की तीन मैच की सीरीज का पहला मैच ग्वालियर में खेला गया था। 6 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करके मैच जीता। भारतीय टीम में तेज गेंदबाज मयंक यादव और नितीश कुमार रेड्डी ने इस मैच में डेब्यू किया। दोनों खिलाड़ी शानदार खेले। मयंक यादव ने अपने पहले मैच में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का रिकॉर्ड बराबरी किया।

मयंक यादव ने इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की और अपना पहला ओवर मेडन फेंक कर दिखाया कि वह किस शैली के गेंदबाज हैं। वह टी-20 इंटरनेशनल मैच में ओवर मेडन फेंकने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गया। अजीत अगरकर ने 2006 में साउथ अफ्रीका में भारत का डेब्यू करते हुए मेडन ओवर फेंका था। 16 साल बाद युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में डेब्यू करते हुए मेडन ओवर गेंदबाजी की, जो अगरकर का रिकॉर्ड था। मयंक अब तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गया है।

मयंक ने पहले मैच में प्रभावित किया
मयंक पहले ही ओवर से लय में दिखाई दिया। उन्होंने 146.1 किमी प्रति घंटे की रफतार से बांग्लादेश के ऑलराउंडर महमूदल्लाह को गेंद फेंककर अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय विकेट हासिल किया। उन्होंने इस मैच में चार ओवर गेंदबाजी कर एक विकेट हासिल किया। उन्होंने इस दौरान 5.20 की इकोनॉमी रेट के साथ 21 रन खर्च किए।

ऐसा था मैच का पहला ओवर, बांग्लादेश ने बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 127/10 रन बनाए। बांग्ला टाइगर्स की ओर से मेंहदी हसन मिराज ने 32 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भी 25 गेंदों में 27 रन बनाए। भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 11.5 ओवर में 7 विकेट शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। संजू सैमसन ने 19 गेंदों में 29 रन बनाए, अभिषेक शर्मा ने 7 गेंदों में 16 रन बनाए, सूर्यकुमार यादव ने 14 गेंदों में 29 रन बनाए, नितीश कुमार रेड्डी ने 15 गेंदों में 16 रन बनाए, जबकि हार्दिक पंड्या ने 16 गेंदों में 39 रन बनाकर भारत की जीत सुनिश्चित की।

Related posts

ICC T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराकर सुपर-8 में दर्ज की रिकॉर्ड जीत, टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत के सेमीफाइनल की उम्मीदें मुश्किल, दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद क्या है समीकरण?

अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप से अलविदा लेते हुए कनाडा को 82 रनों से हराया, जादरान की शानदार पारी और नबी की दमदार गेंदबाजी

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More