Table of Contents
Mahindra Thar Facelift 2025: महिंद्रा अपनी पॉपुलर SUV Thar के नए फेसलिफ्ट वर्जन को जल्द ही लॉन्च करने जा रही है। इस फेसलिफ्ट Thar 3-Door में कई नए बदलाव होंगे, जिनमें नई डिजाइन, अपग्रेडेड इंटीरियर्स और एडवांस्ड फीचर्स शामिल हैं। महिंद्रा ने थार रोxx 5-डोर से कुछ बेहतरीन फीचर्स लिए हैं, जो अब इस 3-डोर मॉडल में जोड़े जाएंगे। हालांकि, थार रोxx और थार दोनों अलग-अलग वेरिएंट्स हैं, लेकिन 5-डोर वेरिएंट के आने के बाद 3-डोर थार की बिक्री पर असर पड़ा था। ऐसे में कंपनी की यह नई फेसलिफ्ट थार 3-डोर, ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है।
महिंद्रा थार फेसलिफ्ट डिजाइन में बदलाव
फेसलिफ्ट महिंद्रा थार 3-डोर का एक्सटीरियर अब और भी मॉडर्न और स्टाइलिश लगेगा। इस नए मॉडल में नया बंपर डिजाइन, अपडेटेड हेडलाइट्स, नई ग्रिल और नए एलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। हालांकि, इसमें ऑफ-रोडिंग की पहचान को बनाए रखते हुए, इसे एक प्रीमियम और आकर्षक लुक दिया गया है।
इंटीरियर्स में होंगे अहम बदलाव
नई थार 3-डोर के इंटीरियर्स में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसमें Thar Roxx जैसा नया स्टीयरिंग व्हील, सेंटर कंसोल और पावर विंडो स्विच दरवाजों पर होंगे। साथ ही इंफोटेनमेंट स्क्रीन का साइज भी बढ़ाया गया है। नए और ज्यादा कंफर्टेबल सीट्स के साथ यह एसयूवी डेली यूज़ के लिए भी बेहतर बनेगी। इसमें और भी स्मार्ट टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे यह ना केवल ऑफ-रोडिंग के लिए, बल्कि रोज़मर्रा की यात्रा के लिए भी अट्रैक्टिव बन सके।
also read: iPhone 16 की कीमत में भारी छूट! फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन…
इंजन और परफॉर्मेंस
महिंद्रा थार 3-डोर फेसलिफ्ट में इंजन की लाइनअप वही रहेगी, जो पहले थी। इसमें 1.5-लीटर डीजल (RWD मॉडल), 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा। साथ ही इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी होगा। ऑफ-रोडिंग के शौकिनों के लिए 4×4 वेरिएंट भी उपलब्ध रहेगा।
कीमत और उपलब्धता
फेसलिफ्ट Thar 3-Door की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन महिंद्रा इसे Thar Roxx और स्टैंडर्ड 3-डोर थार के बीच की कीमत पर पेश करेगी। कंपनी को उम्मीद है कि यह नया मॉडल, थार की कुल बिक्री में इजाफा करेगा। हालांकि, इसकी कीमत और लॉन्च डेट के बारे में जल्द ही और जानकारी सामने आएगी।
महिंद्रा का यह नया फेसलिफ्ट थार 3-डोर, ग्राहकों को एक नया अनुभव देने के लिए तैयार है, जो कि स्टाइल और परफॉर्मेंस का बेहतरीन मिश्रण होगा।