L2 Empuraan OTT Release: मोहनलाल की हाल ही में रिलीज हुई एल2 एम्पुपरान थिएट्रिकल रिलीज के महीने भर पहले ओटीटी पर प्रसारण हो रही है। आप इसे कब और कहां देख सकेंगे?
L2 Empuraan OTT Release: 27 मार्च, 2025 को मोहनलाल स्टारर और पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर एल 2: एम्पुरान (एम्पुरान – लूसिफ़ेर 2) सिनेमाघरों में रिलीज़ हुआ। 2019 की लूसिफ़ेर की सीक्वल एल2 एम्पुरान ने 260 करोड़ रुपये से अधिक के ग्रॉस कलेक्शन के साथ अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली मलयालम फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यह फिल्म भी कई बॉक्स ऑफ़िस रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।
इसने मलयालम सिनेमा की सबसे बड़ी विश्वव्यापी ओपनिंग 67 करोड़ रुपये की। ये मलयालम फिल्मों में से पहली थी जो विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये कमाई। ये भी 250 करोड़ रुपये पार करने वाली पहली मलयालम फिल्म बन गई है। वहीं, “एल 2: एम्पुरान” थिएट्रिकल रिलीज से महीने भर पहले OTT पर दस्तक देने जा रहा है। क्या आप जानते हैं कब और कहां इसे देख सकते हैं?
‘एल 2: एम्पुरान’ OTT पर कब और कहां रिलीज़ होगी? (L2 Empuraan OTT Release)
‘एल 2: एम्पुरान’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के महीने के भीतर 24 अप्रैल से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग होगी। “एल 2: एम्पुरान 24 अप्रैल से जियो हॉटस्टार पर मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में स्ट्रीम होगी”, अनाउंसमेंट पोस्टर के साथ OTT प्लेटफ़ॉर्म ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया। फिल्म के हिंदी डब संस्करण की स्ट्रीमिंग पर कोई सूचना नहीं मिली है।
‘एल 2: एम्पुरान’ विवाद में फंस गई थी
मोहनलाल स्टारर और पृथ्वीराज सुकुमारन निर्देशित इस फिल्म को 2002 के गुजरात दंगों को लेकर दिखाए गए एक सीन ने राजनीतिक विरोध का सामना करना पड़ा और केरल के हिंदुत्व संगठनों ने इसका बहिष्कार करने का आह्वान किया। तीव्र विरोध के बाद मोहनलाल ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि एम्पुरान टीम को लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का खेद है. निर्माताओं ने फिल्म को स्वेच्छा से 24 कट के साथ फिर से सेंसर किया है, और फिर से सेंसर्ड संस्करण सिर्फ जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीमिंग होगा।
एल 2: एम्पुरान स्टार कास्ट
एल2: एमपुरान में मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह, टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, एंड्रिया तिवादर, जेरोम फ्लिन, एरिक एबौनी, सुकांत गोयल, निखत खान, कार्तिकेय देव, फाजिल और सूरज वेंजारामूडु भी हैं।
For more news: Entertainment