Kingdom First Review: विजय देवरकोंडा की दमदार वापसी, पहले ही शो में मिला ज़बरदस्त रिस्पॉन्स!

Kingdom First Review: विजय देवरकोंडा की दमदार वापसी, पहले ही शो में मिला ज़बरदस्त रिस्पॉन्स!

विजय देवरकोंडा की स्पाई थ्रिलर ‘Kingdom’ को मिला धमाकेदार फर्स्ट रिव्यू। दमदार एक्टिंग और म्यूजिक के साथ फैंस बोले – मास्टरपीस!

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म ‘Kingdom’ (हिंदी में ‘साम्राज्य’) आखिरकार 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। उनकी पिछली फिल्में Liger, The Family Star और World Famous Lover बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाईं थीं, लेकिन Kingdom के साथ विजय ने फैंस के दिलों में फिर से जगह बना ली है।

Kingdom का First Review हुआ वायरल

फिल्म की आधिकारिक रिलीज से पहले ही अमेरिका में प्रीमियर शो आयोजित किए गए थे, जहां से Kingdom को शानदार रिव्यू मिले हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। एक यूजर ने लिखा: “Kingdom का फर्स्ट हाफ शानदार है, देवरकोंडा ने करियर बेस्ट परफॉर्मेंस दी है।” एक अन्य रिव्यू में कहा गया: “Indian cinema’s new Power Star is here. Strong BGM, tight screenplay – this is a masterpiece.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

गौतम तिन्ननुरी का निर्देशन बना फिल्म की जान

Kingdom को डायरेक्ट किया है गौतम तिन्ननुरी ने, जो पहले Jersey जैसी संवेदनशील फिल्म बना चुके हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक स्पाई थ्रिलर को इमोशन्स और एक्शन के साथ बेहद खूबसूरती से पेश किया है। विजय देवरकोंडा फिल्म में एक अंडरकवर पुलिस कॉन्स्टेबल की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक खुफिया मिशन पर है।

म्यूजिक बना ‘Kingdom’ की सबसे बड़ी ताकत

फिल्म का म्यूजिक दिया है अनिरुद्ध रविचंदर ने, जो पहले ही कई ब्लॉकबस्टर म्यूजिक दे चुके हैं। Kingdom के प्री-रिलीज़ इवेंट में उन्होंने फिल्म को एक “मील का पत्थर” बताया और विजय की इंसानियत को लेकर एक इमोशनल किस्सा भी साझा किया। उन्होंने कहा, “रिलीज से 5 दिन पहले विजय ने मुझे मैसेज किया कि मैं आराम कर रहा हूं या नहीं। यही है उनका दिल।”

विजय देवरकोंडा के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है ‘Kingdom’

फिल्म के पहले रिव्यू को देखकर लग रहा है कि Kingdom विजय देवरकोंडा के करियर को दोबारा नई ऊंचाई दे सकती है। एक्टिंग, म्यूजिक, डायरेक्शन और इमोशन – हर पहलू को फैंस की ओर से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

Also Read: https://newsindianow.in/what-is-the-pay-per-view-model-aamir-khans-film-stars-on-earth-will-earn-millions-after-being-released-on-youtube/

Related posts

विक्रांत मैसी ने चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की खास तस्वीरें

करण कुंद्रा ने बिग बॉस 15 में रचा इतिहास, मांगी सबसे बड़ी रकम

अवनीत कौर की लव लाइफ हुई वायरल, फोटो ने खोला 10 साल बड़े मिस्ट्री बॉयफ्रेंड का राज

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More