Kanguva Release: सिंघम-मंजुलिका का खेल खत्म होने वाला है, “कंगुवा, धांसू एक्शन देख ऑडियंस हिल जाएगा।”

Kanguva Release: सिंघम-मंजुलिका का खेल खत्म होने वाला है, "कंगुवा, धांसू एक्शन देख ऑडियंस हिल जाएगा।"

Kanguva Release: सूर्या और बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म “कंगुवा” की रिलीज का हर कोई उत्सुक है। साथ ही मेकर्स ने इस सुपर हिट फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी जारी किया है।

Kanguva Release: अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही हैं। सूर्या और बॉबी देओल की “कंगुवा” अब इन दोनों फिल्मों की छुटटी कर देगी। हाल ही में इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें सूर्या और बॉबी देओल की शानदार एक्शन दृश्य आपको हिला देंगे।

चलिए यहां ‘कंगुवा’ की स्टार कास्ट, बजट से लेकर रिलीज डेट तक सबकुछ जानते हैं.

‘कंगुवा’ के ट्रेलर ने लोगों को चौंका दिया

सूर्या और बॉबी देओल स्टारर 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है “कंगुवा”। इस अपकमिंग फिल्म के पोस्टर और अब रिलीज किए गए दूसरे ट्रेलर ने ‘कंगुवा’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट पीक पर पहुंचा दी है। दूसरे ट्रेलर में सूर्या और बॉबी देओल होश उड़ा देने वाले लुक में नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में सूर्या को दो अलग-अलग टाइमलाइन में देखा जा सकता है। वह एक में मॉर्डन युग की शैली में  नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे में अतीत में दुश्मनों से लड़ते हुए एक क्रूर योद्धा के रूप में दिखाई दे रहे है। ट्रेलर में बॉबी देओल एक खतरनाक चरित्र में भी दिखते हैं। ओवरऑल ‘कंगुवा’ का ट्रेलर दिमाग हिला देने वाला है.

कंगुवा’ का बजट

कंगुवा, एक तमिल पीरियड ड्रामा, इस वर्ष की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए लगभग 350 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा, इस फिल्म की शूटिंग भारत में कई महाद्वीपों पर की गई है।

कंगुवा’ स्टार कास्ट

फिल्म “कंगुवा” में सूर्या और बॉबी देओल के अलाला दिशा पटानी, नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला आनंदराज, मारीमुथु, दीपा वेंकट, रवि राघवेंद्र और केएस रविवार कुमार ने अहम भूमिका निभाई है।

कंगुवा’ स्टार कास्ट फीस

कंगुवा’ की स्टार कास्ट की फीस की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक

सूर्य ने इस फिल्म से सबसे अधिक पैसा कमाया है। रिपोर्टों के अनुसार, सूर्या ने फिल्म के लिए 39 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं और उनका फिल्म के प्रॉफिट शेयरिंग में भी हिस्सा बताया जा रहा है.

वहीं बॉबी देओल की फीस काफी कम बताई जा रही है। फिल्म में उधिरन के किरदार के लिए उन्हें 5 करोड़ रुपये बतौर फीस मिली है।जबकि दिशा पटानी की फीस 3 करोड़ रुपये बताई जा रही  है

‘कंगुवा’ सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी?

‘कंगुवा’ के पोस्टर और ट्रेलर की रिलीज के बाद, फैंस अब फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। वैसे भी, 14 नवंबर को बड़े पर्दे पर “कंगुवा” की रिलीज होगी। ये दस भाषाओं में पूरी दुनिया में रिलीज होगी।

Related posts

अवनीत कौर की लव लाइफ हुई वायरल, फोटो ने खोला 10 साल बड़े मिस्ट्री बॉयफ्रेंड का राज

प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया बॉलीवुड में संघर्ष और नेपोटिज्म का अनुभव: कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद फिल्म से बाहर किया गया

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा रचाएंगे शादी, शादी का कार्ड हुआ वायरल

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More