iPhone 17 Pro और 17 Pro Max में पोर्ट्रेट मोड के नाइट मोड फीचर गायब, ऐप्पल ने दी पुष्टि। जानें कौन से पुराने iPhone मॉडल में यह फीचर अभी भी मौजूद है।
आईफोन 17 प्रो मॉडल्स में एक खास कैमरा फीचर गायब होने की खबर सामने आई है। पुराने आईफोन में उपलब्ध पोर्ट्रेट मोड में नाइट मोड अब 17 प्रो मॉडल्स में काम नहीं कर रहा है। ऐप्पल ने भी इस बात की पुष्टि की है कि यह फीचर लेटेस्ट प्रो मॉडल में सपोर्ट नहीं करता।
यूजर्स ने सोशल मीडिया और रेडिट पर शिकायत की थी कि पोर्ट्रेट मोड में नाइट मोड को एक्टिवेट नहीं किया जा सकता। कई लोगों का कहना था कि नॉर्मल नाइट मोड में फोटो लेने के बाद भी डेप्थ डेटा सेव नहीं हो रहा, जिससे बाद में पोर्ट्रेट में कन्वर्ट करना मुश्किल हो गया। ऐप्पल के सपोर्ट पेज पर भी स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि iPhone 17 Pro और 17 Pro Max में यह फीचर उपलब्ध नहीं है।
also read: Apple Watch में हाइपरटेंशन अलर्ट फीचर: कैसे करें इनेबल और…
इससे पहले iPhone 12 Pro, 12 Pro Max, iPhone 13 Pro, 13 Pro Max, iPhone 14 Pro, 14 Pro Max, iPhone 15 Pro, 15 Pro Max, और iPhone 16 Pro और 16 Pro Max में यह पोर्ट्रेट मोड नाइट फीचर मौजूद था। हालांकि, ऐप्पल ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि iPhone 17 Pro मॉडल से इसे हटाने का कारण क्या है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भविष्य में किसी सॉफ़्टवेयर अपडेट में यह फीचर वापस आ सकता है।
ग्राहकों के लिए यह फीचर काफी महत्वपूर्ण था क्योंकि पोर्ट्रेट मोड में नाइट मोड का इस्तेमाल करके यूजर्स low-light conditions में बेहतर फोटो क्लिक कर सकते थे। iPhone 17 Pro उपयोगकर्ताओं को अब इसके लिए वैकल्पिक कैमरा मोड या अपडेट का इंतजार करना होगा।