India Foreign Exchange Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार छठे हफ्ते बढ़ा, 1.57 अरब डॉलर बढ़कर 677.83 अरब डॉलर पर पहुंचा।

India Foreign Exchange Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार छठे हफ्ते बढ़ा, 1.57 अरब डॉलर बढ़कर 677.83 अरब डॉलर पर पहुंचा।

India Foreign Exchange Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार छठवें सप्ताह बढ़ा है। 11 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 1.567 बिलियन डॉलर से 677.835 बिलियन डॉलर हो गया।

India Foreign Exchange Reserve: भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि 11 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.567 बिलियन डॉलर बढ़कर 677.835 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। यह देश का विदेशी मुद्रा भंडा लगातार छठवां हफ्ता बढ़ा है। इससे पहले, 4 अप्रैल को समाप्त पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 10.872 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई, जो 676.268 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में भी बढ़ोत्तरी

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा आस्तियां, जो भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, 892 मिलियन डॉलर बढ़कर 574.98 बिलियन डॉलर हो गईं। सितंबर 2024 में विदेशी मुद्रा भंडार ने 704.885 बिलियन डॉलर का उच्चतम स्तर देखा था। डॉलर के संदर्भ में व्यक्त विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की गिरावट और वृद्धि का प्रभाव शामिल है।

देश का सोना संग्रह भी बढ़ा

आरबीआई ने बताया कि इस दौरान देश का सोना रिजर्व भी बढ़ा है, जो 638 करोड़ से 79.997 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। विशेष आहरण अधिकार (SDR) हालांकि 6 मिलियन डॉलर गिरकर 18.356 बिलियन डॉलर रह गया है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, भारत की आरक्षित स्थिति आईएमएफ के साथ समीक्षाधीन सप्ताह में 43 मिलियन डॉलर से 4.502 बिलियन डॉलर हो गई।

जैसा कि आप जानते हैं, किसी भी देश का विदेशी मुद्रा भंडार बहुत महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और अन्य भुगतान किए जाते हैं। इसके अलावा, यह देश की आर्थिक स्थिरता और करेंसी का मूल्य बनाए रखने में भी काम आता है। विदेशी मुद्रा भंडार में बॉन्ड, ट्रेजरी बिल, अन्य सरकारी प्रतिभूतियों, स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (SDR) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास जमा राशि शामिल हैं।

For more news: Business

Related posts

SBI रिपोर्ट में खुलासा: डिजिटल पेमेंट के दौर में भी 40 लाख करोड़ रुपये तक पहुंची करेंसी सर्कुलेशन

मल्टीबैगर स्टॉक में जबरदस्त उछाल! Spice Lounge Food Works ने निवेशकों को 3200% रिटर्न से किया मालामाल

Silver Price Update: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 4.20 लाख से घटकर 2.50 लाख/किलो – आगे का ट्रेंड क्या रहेगा?

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More