IND vs ENG 3rd Test: शुभमन गिल ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के दौरान 607 रन बनाकर Rahul Dravid का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। जानिए IND vs ENG 3rd Test 2025 में शुभमन की ऐतिहासिक उपलब्धि और मैच की मौजूदा स्थिति।
IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में शुभमन गिल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भले ही तीसरी टेस्ट की दूसरी पारी में गिल सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने इसी पारी में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।
शुभमन गिल बने इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
शुभमन गिल ने इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गिल ने अब तक कुल 607 रन बनाए हैं और उन्होंने राहुल द्रविड़ के 23 साल पुराने रिकॉर्ड (602 रन, 2002) को तोड़ दिया है।
टॉप 3 भारतीय बल्लेबाज (IND vs ENG 3rd Test)
-
शुभमन गिल (2025): 607* रन
-
राहुल द्रविड़ (2002): 602 रन
-
विराट कोहली (2018): 593 रन
अब गिल की नजर ग्राहम गूच के ऑलटाइम रिकॉर्ड पर
अब शुभमन की नजर इंग्लैंड vs भारत टेस्ट सीरीज के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड पर है। यह रिकॉर्ड ग्राहम गूच के नाम है, जिन्होंने 1990 में भारत के खिलाफ 752 रन बनाए थे। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए गिल को अगले कुछ मुकाबलों में 146 रन की जरूरत है।
शुभमन गिल की कप्तानी में कमाल की शुरुआत
2025 की इस टेस्ट सीरीज में गिल ने बतौर कप्तान डेब्यू किया है और पहले ही टेस्ट में शतक जड़कर दम दिखाया। खास बात यह रही कि दूसरे टेस्ट में उन्होंने 269 और 161 रनों की दो पारियों के साथ कुल 430 रन बनाए, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक टेस्ट में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।
भारत की जीत से एक दिन दूर – तीसरा टेस्ट निर्णायक मोड़ पर
तीसरे टेस्ट के चौथे दिन तक का स्कोर:
-
इंग्लैंड पहली पारी: 387 रन (जो रुट का शतक)
-
भारत पहली पारी: 387 रन (केएल राहुल का शतक)
-
इंग्लैंड दूसरी पारी: 192 रन
-
भारत दूसरी पारी (Day 4 End तक): 58/4 (केएल राहुल 33* रन पर नाबाद)
भारत को जीत के लिए 135 रन की जरूरत है और इंग्लैंड को सिर्फ 6 विकेट। आज टेस्ट सीरीज का सबसे रोमांचक दिन हो सकता है।
For more news: Sports