Table of Contents
Increase Platelets Naturally: डेंगू या वायरल बुखार में प्लेटलेट्स कम हो गए हैं? जानिए प्लेटलेट्स बढ़ाने के आसान और असरदार घरेलू उपाय जैसे बकरी का दूध, पपीते के पत्ते का रस, चुकंदर, गाजर और फल, जिससे जल्दी सुधार पाएँ।
Increase Platelets Naturally: शरीर में खून के तीन मुख्य घटक होते हैं — रेड ब्लड सेल्स, वाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स। इनमें से प्लेटलेट्स का मुख्य काम खून का थक्का बनाकर अत्यधिक रक्तस्राव को रोकना होता है। लेकिन वायरल बुखार, डेंगू, टाइफाइड या कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से प्लेटलेट्स की संख्या कम हो सकती है, जिससे कमजोरी, थकान, नाक या मसूड़ों से खून आना और बार-बार चोट लगने पर ज्यादा खून बहना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
डॉ. लोकेन्द्र गौड़ के मुताबिक, प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए दवाओं के साथ-साथ कुछ नेचुरल और घरेलू उपाय भी अपनाना चाहिए। आइए जानते हैं प्लेटलेट्स बढ़ाने के आसान और असरदार तरीके।
1. बकरी का दूध
बकरी के दूध में सेलेनियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाकर प्लेटलेट्स को सुधारने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट एक गिलास ताजा बकरी का दूध पीना फायदेमंद रहता है।
2. पपीते के पत्ते का रस
पपीते के पत्तों का रस प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए एक प्रभावशाली देसी इलाज है। पत्तों को पीसकर उसका रस निकालें और दिन में दो बार आधा कप सेवन करें। यह न केवल प्लेटलेट्स बढ़ाता है बल्कि शरीर की कमजोरी भी दूर करता है।
3. चुकंदर और गाजर
चुकंदर और गाजर आयरन, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स के अच्छे स्रोत हैं जो रक्त निर्माण में मदद करते हैं। इनका जूस रोजाना पीने से खून की गुणवत्ता सुधरती है और प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ती है। इन्हें सलाद में भी शामिल किया जा सकता है।
4. कीवी, अनार और पपीता
कीवी, अनार और पपीता विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करते हैं। रोजाना एक कीवी या आधा अनार खाने से लाभ मिलता है। पपीता पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है।
For more news: Health