INA : भारतीय नौसेना और दक्षिण अफ्रीका की नौसेना ने पनडुब्बी बचाव सहायता सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यान्वयन समझौते पर सहमति के साथ हस्ताक्षर किए

INA : भारतीय नौसेना और दक्षिण अफ्रीका की नौसेना ने पनडुब्बी बचाव सहायता सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यान्वयन समझौते पर सहमति के साथ हस्ताक्षर किए

INA : भारत तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच दीर्घकालिक समुद्री संबंधों को सशक्त बनाती है।

भारतीय नौसेना और दक्षिण अफ्रीका की नौसेना ने द्विपक्षीय नौसैनिक सहयोग को विस्तार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में एक कार्यान्वयन समझौते (INA) पर हस्ताक्षर किए हैं, जो किसी संकट या दुर्घटना के समय दक्षिण अफ्रीकी नौसेना के पनडुब्बी चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और दक्षिण अफ्रीका की नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल मोंडे लोबेस ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समन्वित कार्यान्वयन समझौता समुद्री सुरक्षा और आपसी सहयोग के प्रति साझा वचनबद्धता को उजागर करता है। इस समझौते के तहत, भारतीय नौसेना आवश्यकता पड़ने पर अपने डीप सबमर्जेन्स रेस्क्यू व्हीकल (डीएसआरवी) को तैनात करके दक्षिण अफ्रीका की नौसेना को सहायता प्रदान करेगी, जिससे दोनों देशों नौसेनाओं के बीच सहयोगात्मक संबंध और भी मजबूत होंगे। यह साझेदारी भारत तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच दीर्घकालिक समुद्री संबंधों को सशक्त बनाती है।

***

 

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की अहम द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंटरव्यू: अमेरिका-EU समेत 38 देशों के साथ ट्रेड डील और बजट से डिफेंस तक

CBSE अब 12वीं की कॉपियों का करेगा डिजिटल मूल्यांकन, 2026 से ऑन-स्क्रीन मार्किंग लागू

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More