Table of Contents
सर्विस सेक्टर की ऐतिहासिक छलांग
HSBC की चीफ इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने बताया कि अगस्त महीने में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए बिजनेस ऑर्डर्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इसके चलते सर्विस सेक्टर का प्रदर्शन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।
Also Read: India-Russia Trade Deal: अमेरिका के ‘Dead Economy’ बयान…
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी दिखा दम
जहां सर्विस सेक्टर ने रिकॉर्ड तोड़ा, वहीं मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई भी जुलाई के 59.1 से बढ़कर अगस्त में 59.8 पर पहुंच गया। यह जनवरी 2008 के बाद मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र का सबसे मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है।
एक्सपोर्ट ऑर्डर्स स्थिर, लेकिन डिमांड में तेजी
हालांकि एक्सपोर्ट ऑर्डर्स में जुलाई के मुकाबले ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन एशिया, वेस्ट एशिया, यूरोप और अमेरिका जैसे बाजारों से 2014 के बाद सबसे ज्यादा डिमांड देखने को मिली है। इसका सीधा असर भारत के मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर पर पड़ा है।