हरियाणा के बुजुर्गों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, पेंशन में बढ़ोतरी: जानें कब से मिलेगा नया लाभ

हरियाणा के बुजुर्गों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, पेंशन में बढ़ोतरी: जानें कब से मिलेगा नया लाभ

हरियाणा सरकार ने बुजुर्गों के लिए बुढ़ापा पेंशन में 200 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब पेंशनधारकों को 3200 रुपये मिलेंगे, जो 1 नवंबर 2025 से लागू होगा।

 हरियाणा में बुजुर्गों के लिए दिवाली से पहले बुढ़ापा पेंशन में 200 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब हर महीने 3200 रुपये मिलेंगे। जानें कब से मिलेगा नया लाभ और कैसे करें आवेदन।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के बुजुर्गों को दिवाली से पहले शानदार तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने बुजुर्गों के लिए बुढ़ापा पेंशन (Old Age Samman Allowance Scheme) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब, हर महीने बुजुर्गों को 3000 रुपये के बजाय 3200 रुपये मिलेंगे। यह बढ़ी हुई पेंशन राशि पेंशनधारकों के खाते में 1 नवंबर, 2025 से आने लगेगी।

पेंशन में बढ़ोतरी से मिलने वाला फायदा

पेंशन में यह वृद्धि जनवरी 2025 से लागू की गई थी, लेकिन इसका फायदा बुजुर्गों को नवंबर में मिलेगा। नवंबर 2025 में, पेंशनधारकों के खाते में 3200 रुपये के अलावा, जनवरी से अक्टूबर तक का बढ़ा हुआ पेंशन भी मिलेगा, यानी 2000 रुपये। इस हिसाब से नवंबर में बुजुर्गों के खातों में 5200 रुपये तक जमा हो सकते हैं।

also read: हरियाणा में अब 10 सरकारी सेवाएं तय समय में, अधिकारी होंगे…

मुख्यमंत्री ने की पेंशन बढ़ोतरी की घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने बुजुर्गों के सम्मान में बुढ़ापा पेंशन योजना में 200 रुपये की बढ़ोतरी की है। पहले इस योजना के तहत 3000 रुपये मिलते थे, अब इसे बढ़ाकर 3200 रुपये कर दिया गया है।

बुढ़ापा पेंशन के पात्र व्यक्ति

बुढ़ापा पेंशन का लाभ केवल हरियाणा के नागरिकों को मिलेगा, जिनकी उम्र 60 साल या उससे ज्यादा हो। इसके साथ ही, पति-पत्नी की कुल सालाना आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकारी नौकरी से रिटायर हुए व्यक्ति या जिनका पीएफ खाता है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

बुढ़ापा पेंशन के लिए आवेदन कैसे करें?

बुढ़ापा पेंशन के लिए इच्छुक व्यक्ति सामाजिक न्याय विभाग के ऑफिस से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद फॉर्म को सही तरीके से भरकर, फोटो लगाकर और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ विभाग में जमा करना होगा। इसके अलावा, इच्छुक व्यक्ति अंत्योदय सरल पोर्टल पर जाकर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पहले आपको न्यू यूजर के तौर पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर “Apply for Service” पर जाकर “View All Available Service” पर क्लिक करके बुढ़ापा पेंशन का विकल्प चुनकर फॉर्म भरना होगा।

Related posts

उत्तर प्रदेश में निवेशकों को मिलेगी स्किल्ड मैनपावर, ‘कौशल कनेक्ट सेल’ से रोजगार और निवेश को बढ़ावा

मातृ संस्कार समागम के समापन में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, माता को बताया संस्कारों का निर्माता

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया देश का पहला एआई संचालित शिक्षा मॉडल

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More