Haryana News: कृषि सुधारों पर उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने केरल राज्य में कृषि क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रथाओं की करी समीक्षा

Haryana News: कृषि सुधारों पर उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने केरल राज्य में कृषि क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रथाओं की करी समीक्षा

Haryana News: बैठक में कृषि को एक टिकाऊ एवं लाभदायक उद्यम बनाने के लिए केरल सरकार द्वारा अपनाई गई सर्वोत्तम प्रथाओं का अध्ययन एवं चर्चा की गई।

Haryana News: कृषि परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति नवाब सिंह जो कृषि सुधारों पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त उच्चाधिकार प्राप्त समिति के अध्यक्ष हैं ने पंचकूला में आयोजित की गई समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कृषि को एक टिकाऊ एवं लाभदायक उद्यम बनाने के लिए केरल सरकार द्वारा अपनाई गई सर्वोत्तम प्रथाओं का अध्ययन एवं चर्चा की गई।

उल्लेखनीय है कि किसानों के कल्याण में सुधार के उद्देश्य से कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधारों की सिफारिश करने के लिए भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय की एक पीठ द्वारा उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया गया था।

बैठक के दौरान न्यायमूर्ति नवाब सिंह ने केरल सरकार के कृषि मंत्री श्री पी. प्रसाद और केरल कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित केरल से आए प्रतिनिधिमंडल का  स्वागत किया।

केरल के कृषि मंत्री श्री पी. प्रसाद ने कृषि कल्याण के प्रति केरल के रणनीतिक दृष्टिकोण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सब्जी और फल संवर्धन परिषद केरलम (वीएफपीसीके) सहायता कार्यक्रम, किसानों के लिए एमएसपी सुनिश्चित करने वाली धान खरीद नीतियां, कर्ज के बोझ तले दबे किसानों को राहत प्रदान करने वाला केरल राज्य किसान ऋण राहत आयोग, स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप राज्य फसल बीमा योजना, प्राकृतिक आपदा राहत तंत्र, वृद्ध किसानों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए करशाका पेंशन योजना और जैविक तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने जैसी महत्वपूर्ण पहलों पर प्रकाश डाला। बैठक में केरल कृषि विभाग के अधिकारियों ने केरल के कृषि परिदृश्य को बदलने वाली उपरोक्त एवं अन्य अग्रणी प्रयासों को रेखांकित करते हुए एक व्यापक प्रस्तुति दी।

बैठक में की गई चर्चा मुख्य मुद्दों जैसे कि किसानों की आय में वृद्धि, कृषि संकट को कम करना और कृषि की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करना पर केंद्रित रही । केरल के प्रतिनिधिमंडल ने उन पहलों के बारे में बहुमूल्य जानकारी साझा की, जिन्होंने उनके राज्य में कृषक समुदाय पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

इससे पहले, हरियाणा सरकार के आयुक्त एवं सचिव तथा समिति के सदस्य सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने बैठक में उपस्थित विशिष्ट सदस्यों, कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों का स्वागत किया।

इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक और समिति के सदस्य श्री बी.एस. संधू ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

बैठक में समिति के प्रमुख सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया, जिनमें श्री राजा शेखर वुंडरू, अतिरिक्त मुख्य सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा; श्री देविंदर शर्मा, प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक; डॉ. सुखपाल सिंह, अध्यक्ष, पंजाब राज्य किसान एवं खेत मजदूर आयोग; प्रोफेसर रणजीत सिंह घुमन, प्रोफेसर ऑफ एमिनेंस, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर; डॉ. श्रीराम वेंकटरमन, निदेशक, कृषि विभाग, केरल सरकार; श्री स्वर्ण सिंह बोपाराय, पूर्व कुलपति, पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला; कर्नल जे.एस. गिल और डॉ. विकास कुमार, प्रोफेसर सीआरआरआईडी भी शामिल थे।

For more news: Haryana

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद ऊधम सिंह नगर में ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की 24 घंटे अभियान तैयारी

यूपी विधान परिषद् में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: वंदे मातरम् का अपमान संविधान की अवहेलना है

महाशिवरात्रि 2026: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उदयपुर के अमरख महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More