Haryana news: काचीगुडा-हिसार में साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा का विस्तार, ट्रेन में कुल 22 कोच

Haryana news: काचीगुडा-हिसार में साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा का विस्तार, ट्रेन में कुल 22 कोच

Haryana news: इस रेल सेवा में 22 कोच होंगे, 5 सेकंड एसी, 1 थर्ड एसी, 11 थर्ड एसी इकॉनमी, 3 सेकंड स्लीपर और 2 पावर कार कोच।

Haryana news: हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी है। हिसार के यात्रियों के लिए रेलवे विभाग ने विशेष सुविधाएं दी हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए, काचीगुडा-हिसार-काचीगुडा साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 07055 काचीगुडा-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 4 जुलाई से 25 जुलाई तक चलेगी। 4 जुलाई को गुरुवार को शाम 4 बजे काचीगुडा से रवाना होकर शनिवार को दोपहर 1.15 बजे हिसार पहुंच जाएगी।

ट्रेन में 22 कोच होंगे।

उनके अनुसार, गाड़ी संख्या 07056 हिसार-काचीगुडा साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 7 जुलाई से 28 जुलाई तक चलेगी। रविवार को हिसार से दोपहर 12.35 बजे रवाना होकर मंगलवार को सुबह 7.30 बजे काचीगुडा पहुंचेगी। इस रेल सेवा में 22 कोच होंगे, 5 सेकंड एसी, 1 थर्ड एसी, 11 थर्ड एसी इकॉनमी, 3 सेकंड स्लीपर और 2 पावर कार कोच।

इन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन मलकाजगिरी, मडचेल, वाडियारम, कामारेड्डी, निजामाबाद, बसर, मुदखेड़, नांदेड़, पूर्णा, बसमत, हिंगाली, वाशिम, अकोला, शेहगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, अमलनेर, नंदुरबार, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, मेहसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, पाली मारवाड़, लूनी, जोधपुर, मेड़ता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चूरू और सादुलपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सैनी: हरियाणा में बजट प्रक्रिया में जनता की भागीदारी, प्रति व्यक्ति आय 2.5 गुना बढ़ी

मोगा में नशा विरोधी ऐतिहासिक रैली, कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा– यह जंग अब लोगों और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से होगी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे ने मिलकर तैयार की पंचायत चुनावों की रणनीति, बजट का प्रचार गांव-गांव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More