Haryana News 2025: हरियाणा बीजेपी ने प्रदेश के अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी है कि यह नायब सिंह सैनी का हरियाणा है और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने पुलिस को खुली छूट दी है कि कोई भी अपराधी बचकर नहीं जाएगा।
Haryana News 2025: हरियाणा बीजेपी ने प्रदेश के अपराधियों को साफ संदेश दिया है कि यह अब नायब सिंह सैनी का हरियाणा है और यहां गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यो नायब का हरियाणा है। या तो गुंडागर्दी छोड़ दो या हरियाणा छोड़ दो।”
यो नायब का हरियाणा है
या तो गुंडागर्दी छोड़ दो
या हरियाणा छोड़ दो! pic.twitter.com/to7N8CjJ55— Haryana BJP (@BJP4Haryana) June 20, 2025
हरियाणा में बढ़ती अपराधी घटनाओं पर कड़ा रुख
प्रदेश में अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसे लेकर विपक्षी पार्टियां सरकार पर सवाल उठा रही हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी माफिया, गैंगस्टर या अपराधी बचकर नहीं जाएगा। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “हमने पुलिस को खुली छूट दी है कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए। मिशन मोड में ऑपरेशन चलाकर असामाजिक तत्वों का सफाया किया जाएगा ताकि समाज में शांति बनी रहे।”
हमने पुलिस को खुली छूट दी है कि कोई भी माफिया, गैंगस्टर्स या फिर संगठित अपराध का गिरोह चलाने वाला अपराधी बचना नहीं चाहिए। मिशन मोड में ऑपरेशन चलाकर ऐसे असामाजिक तत्वों का सफाया किया जाए, जिससे समाज में सुख शांति का माहौल स्थापित हो सके। pic.twitter.com/VUa8U2RUUW
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) June 19, 2025
कुरुक्षेत्र में शराब कारोबारी की हत्या के बाद कड़ा रवैया
हाल ही में कुरुक्षेत्र में एक शराब कारोबारी की हत्या के मामले ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डीजीपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने गैंगस्टरों को चेतावनी दी कि वे प्रदेश में दहशत फैलाने की हिमाकत न करें।
विपक्षी नेता रणदीप सुरजेवाला का आरोप
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 18 जून को आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में अपराधी मनोबल ऊंचा हो गया है और आम जनता भय के माहौल में जी रही है। उन्होंने कहा, “राज्य माफिया राज, गैंगस्टर आतंक, लचर पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक उदासीनता का शिकार हो रहा है। सीएम नायब सिंह सैनी और उनकी सरकार अपराध नियंत्रण में पूरी तरह असफल साबित हुई है।”
For more news: Haryana