हरियाणा मंत्रिमंडल ने हरियाणा हाउसिंग बोर्ड का हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में विलय मंजूर किया। इस कदम से शहरी विकास और आवासीय सेवाओं में सुधार होगा, प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी।
हरियाणा मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में हरियाणा हाउसिंग बोर्ड (संशोधन) विधेयक, 2025 को मंजूरी प्रदान की है। इस विधेयक के तहत हरियाणा हाउसिंग बोर्ड का हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के साथ विलय किया जाएगा।
also read: Haryana-Japan Partnership: राव नरबीर सिंह ने फुकुओका के…
यह विलय हरियाणा में शहरी विकास और आवासीय योजनाओं को बेहतर और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इससे प्रशासनिक दोहराव समाप्त होगा और नागरिकों को सेवाएं अधिक दक्षता के साथ प्रदान की जा सकेंगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट भाषण में हाउसिंग बोर्ड को भंग कर उसके कार्य HSVP में शामिल करने की घोषणा की थी, जिससे राज्य की शहरी विकास एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा।
इस संशोधन का कोई प्रत्यक्ष वित्तीय प्रभाव नहीं होगा क्योंकि संचालनात्मक कार्य मौजूदा प्रशासनिक संरचना के तहत ही जारी रहेंगे।