Table of Contents
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला में अधिकारियों को पानी निकासी के लिए कड़े निर्देश दिए। इंडस्ट्रियल एरिया में जलभराव रोकने के लिए विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं, साथ ही टांगरी नदी की गहराई बढ़ाने से मिली राहत।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला में अधिकारियों की बैठक कर पानी निकासी के प्रबंधों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव को पूरी ताकत से नियंत्रण में लाया जाए। उन्होंने साफ कहा कि पानी सीधा नालों और नालियों में जाना चाहिए, किसी कॉलोनी या आवासीय क्षेत्र में पानी का भराव नहीं होना चाहिए।
इंडस्ट्रियल एरिया में पानी निकासी पर जोर
बैठक के दौरान मंत्री अनिल विज को अधिकारियों ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में पानी निकासी के प्रयास कुछ बाहरी तत्वों द्वारा रोके गए थे। उन्होंने तुरंत इस क्षेत्र के लिए एक कार्य योजना तैयार की और संबंधित विभागों को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि सभी मिलकर पानी निकासी के कार्य में तेजी लाएं। इसके बाद मंत्री ने इंडस्ट्रियल एरिया का दौरा भी किया और जल निकासी कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों और उद्योगपतियों से चर्चा की।
also read: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार जिले के…
जलभराव से निपटने के लिए प्रभावी कदम जरूरी
अनिल विज ने अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जलभराव से निपटने के लिए दो मुख्य कदम जरूरी हैं—एक तत्काल राहत देना और दूसरा स्थाई समाधान के लिए योजना बनाना। उन्होंने कहा, “हमें यह सिद्धांत अपनाना होगा कि हमारे लिए कोई पराया नहीं है, सभी अपने हैं।”
टांगरी नदी की गहराई से हुआ जलभराव में कमी
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि टांगरी नदी को गहरा करने से अम्बाला छावनी में जलभराव की समस्या में काफी कमी आई है। मंत्री ने निर्देश दिए कि भविष्य में नदी से उठाई गई मिट्टी वाले वाहनों पर GPS अनिवार्य होना चाहिए ताकि पर्यावरणीय नियंत्रण बना रहे।