Table of Contents
हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 50 गेंदों में शतक जड़ा और इंग्लैंड को 2 विकेट से जीत दिलाई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ब्रूक ने कप्तान के रूप में सबसे बड़ी पारी और तीसरा सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ा और टीम को 2 विकेट से जीत दिलाई। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच में ब्रूक की धमाकेदार पारी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह उनका टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक भी रहा।
50 गेंदों में शतक, पाकिस्तान के गेंदबाजों पर भारी पड़े ब्रूक
नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए हैरी ब्रूक ने सिर्फ 50 गेंदों में शतक पूरा किया। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। इंग्लैंड के अन्य बल्लेबाज पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिखे, लेकिन ब्रूक ने अकेले ही टीम को विजयी बनाया।
also read: ICC T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107…
टी20 वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे तेज शतक
हैरी ब्रूक का 50 गेंदों में शतक टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक है। इससे पहले इस रिकॉर्ड को क्रिस गेल और ब्रैंडन मैकुलम ने बनाए थे:
47 गेंद – क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2016
50 गेंद – क्रिस गेल बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2007
50 गेंद – हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले, 2026
51 गेंद – ब्रैंडन मैकुलम बनाम बांग्लादेश, पल्लेकेले, 2012
कप्तान की सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड
ब्रूक ने न केवल तेज शतक बनाया, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह पहले कप्तान बन चुके हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ा।
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में कप्तानों के शीर्ष स्कोर:
- 100 – हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले, 2026
- 98 – क्रिस गेल बनाम भारत, ब्रिजटाउन, 2010
- 94* – लोरकान टकर बनाम ओमान, कोलंबो एसएससी, 2026
- 92 – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिजटाउन, 2024
हैरी ब्रूक की यह पारी इंग्लैंड के लिए गेम-चेंजर साबित हुई और टी20 वर्ल्ड कप में उनका नाम इतिहास में दर्ज हो गया।