Table of Contents
हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा जल्द करेंगी बड़ी खुशखबरी का ऐलान, मालदीव से साझा की रोमांटिक तस्वीरें। जानें उनके रिश्ते की पूरी खबर और अपडेट।
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड और मॉडल माहिका शर्मा ने अपनी आगामी खुशखबरी का हिंट देते हुए फैंस में उत्सुकता बढ़ा दी है। माहिका इन दिनों हार्दिक के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं और सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर रही हैं। साथ ही, उन्होंने जल्द ही कुछ खास घोषणा करने की बात कही है, जो उनके फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हो सकती है।
माहिका शर्मा ने दी खुशखबरी का संकेत
माहिका शर्मा ने दिल्ली में हुए लैक्मे फैशन वीक को स्किप कर दिया, लेकिन उनकी एक दोस्त ने इंस्टाग्राम पर उनके लिए एक खास स्टोरी पोस्ट की जिसमें लिखा था, “इस सीजन में तुम्हारी बहुत याद आई, लेकिन इस अनाउंसमेंट के लिए हमेशा रुकी रही।” माहिका ने इसे रीशेयर करते हुए लिखा, “उफ्फ, कितना प्यारा है। जल्द ही आप सभी से मुलाकात होगी! यकीन मानिए ये इंतजार बेकार नहीं जाएगा।” इस संदेश ने साफ कर दिया है कि जल्द माहिका कोई बड़ी खुशखबरी साझा करने वाली हैं।

मालदीव से रोमांटिक झलकियां
माहिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह येलो ड्रेस में बेहद आकर्षक दिख रही हैं। इन तस्वीरों में वह हार्दिक का हाथ थामे हुए भी नजर आईं, जो उनके रिश्ते की पुष्टि करती हैं। वेकेशन के दौरान दोनों की खूबसूरत पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
also read: Baaghi 4 OTT Release: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ कब और कहाँ…
माहिका शर्मा कौन हैं?
माहिका शर्मा भारतीय फैशन इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने कई प्रमुख डिजाइनर्स के साथ काम किया है और उन्हें इंडियन फैशन अवार्ड्स 2024 में ‘मॉडल ऑफ द ईयर (न्यू एज)’ के रूप में सम्मानित भी किया जा चुका है। माहिका का फैशन जगत में खासा नाम है और उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
हार्दिक पांड्या का रिलेशनशिप हिस्ट्री
हार्दिक पांड्या ने साल 2020 में सर्बियाई मॉडल और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी, जिनसे उनका एक बेटा भी है। लेकिन 2024 में दोनों ने तलाक लेकर अपने रास्ते अलग कर लिए। इसके बाद हार्दिक का नाम जैस्मिन वालिया के साथ भी जोड़ा गया था। लेकिन अब माहिका शर्मा के साथ उनकी तस्वीरों ने उनके रिश्ते की पुष्टि कर दी है।