Hania Aamir: भारत में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की अपकमिंग फिल्म अबीर गुलाल को बैन कर दिया गया है। वहीं, हानिया आमिर को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि उनके कई प्रोजेक्ट्स अब बैन हो सकते हैं।
Hania Aamir Indian Projects Ban: पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोषों के नरसंहार की वजह से पूरा देश गुस्से से उबल रहा है। लोगों ने पाकिस्तान को इस बुरी हरकत से सबक सिखाने की मांग की है। इन सबके बीच, पाकिस्तानी कलाकार के भारतीय परियोजनाओं का भी विरोध किया जा रहा है। फवाद खान की बॉलीवुड कमबैक फिल्म अबीर गुलाल हाल ही में भारत में बैन हो गई है। वहीं पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब एक और पाकिस्तानी एक्ट्रेस का बॉलीवुड में डेब्यू का सपना टूट गया है। उनके कई परियोजनाओं पर रोक लगा दी गई है।
हानिया आमिर की दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म पर लग सकता है बैन बता दे कि उरी हमले के बाद से पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया गया था. हालांकि, समय बीतता गया, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले ने फिर से जख्म ताजा कर दिया है और भारत में फिर से पाक कलाकारों का बायकॉट शुरू हो गया है। फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल को भारत में दो हफ्ते पहले ही बैन कर दिया गया था, और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के कई भारतीय प्रोजेक्ट्स पर भी इस आतंकी हमले का असर पड़ा है।
पहलगाम हमले के बाद हानिया आमिर ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 कैंसिल की जा सकती है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस को अब करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि हानिया के कई कामों पर बैन लग सकता है।
हानिया आमिर का पूरा पीआर गेम
भारत में हानिया आमिर बहुत लोकप्रिय हो रही थीं। रैपर बादशाह के साथ उनके लिंक अप रूमर्स भी फैले हुए थे। वहीं उनका वरुण धवन के साथ फोटोशूट भी चर्चा में था। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई भारतीय एक्टरों के साथ अपनी दोस्ती की झलक भी दी थी। यही नहीं, उन्होंने बिंदी लगाए हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं और बॉलीवुड गानों पर डांस करते हुए रील्स भी शेयर की थीं, जिससे वे भारतीयों से संपर्क कर सकें। लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने उनके पूरे पीआरगेम को खराब कर दिया है।
हानिया ने पहलगाम आतंकी हमले पर शोक व्यक्त किया
साथ ही, हानिया ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए शोक व्यक्त किया। पोस्ट में उन्होंने कहा कि जहां भी कोई दुर्घटना हो, वह हम सबके लिए होती है। हाल की घटनाओं से प्रभावित लोगों के साथ मेरी संवेदना है। हम सब दुःख, परेशानी और आशा में एक हैं। निर्दोष लोगों की हत्या का दर्द सिर्फ उनका नहीं होता, बल्कि सभी का होता है। दुख की भाषा हर जगह एक ही है, चाहे हम दुनिया के किसी भी कोने में हों। हम हमेशा ह्यूमैनिटी चुनें।हालांकि, हानिया अपने देश में अपनी इस पोस्ट के बाद काफी ट्रोल हो गई है।
For more news: Entertainment