राज्यपाल श्री बागडे : श्रीगंगानगर सीमा क्षेत्र के हिंदुमलकोट गांव पहुँचे -केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में ली जानकारी

राज्यपाल श्री बागडे : श्रीगंगानगर सीमा क्षेत्र के हिंदुमलकोट गांव पहुँचे -केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में ली जानकारी

 राज्यपाल श्री बागडे शुक्रवार को श्रीगंगानगर सीमा क्षेत्र के हिंदुमलकोट गांव पहुँचे

बच्चों से संवाद किया, कहा खूब पढ़ें और आगे बढ़े अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए

 राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को श्रीगंगानगर सीमा क्षेत्र के हिंदुमलकोट गांव पहुँचे। उन्होंने वहां विद्यालय की कक्षाओ का अवलोकन कर स्वयं पुस्तक हाथ में लेकर बच्चों से विशेष रूप से संवाद किया। उनसे वह बतियाए और खूब पढ़ने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय में पोषाहार वितरण और  खेलकूद गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली।
इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित लोगों से भी संवाद किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में भी जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रदेश के हर नागरिक को समयबद्ध मिले। उन्होंने सीमांत क्षेत्र के गांवों के विकास पर विशेष ध्यान देने पर भी जोर दिया।

Related posts

राजस्थान: अब दो से ज्यादा बच्चे वाले भी पंचायत और नगर निकाय चुनाव लड़ सकेंगे, सरकार ने हटाई रोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेश किया अपनी सरकार का 2 साल बनाम 5 साल का रिपोर्ट कार्ड

Rajasthan Panchayat Election 2026: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान, पंचायत चुनाव में मिलेगा मौका

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More