Table of Contents
आज के डिजिटल युग में Google Maps यात्रा का सबसे भरोसेमंद साथी बन चुका है। किसी भी लोकेशन की दिशा जानना या रास्ता ढूंढना अब बेहद आसान हो गया है। लेकिन कई बार इंटरनेट न मिलने या नेटवर्क की दिक्कत के कारण यह काम करना बंद कर देता है। ऐसे में ऑफलाइन मैप्स का फीचर बेहद उपयोगी साबित होता है। आइए जानते हैं कि कैसे आप बिना इंटरनेट के भी Google Maps का सही इस्तेमाल कर सकते हैं।
सबसे पहले Google Maps ऐप डाउनलोड करें
ऑफलाइन मैप्स केवल Google Maps ऐप में काम करते हैं, ब्राउजर में नहीं। एंड्रॉइड और Google फोन में यह पहले से इंस्टॉल आता है, जबकि iOS यूजर्स को इसे ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा और लॉगिन करना होगा। जब आप ऐसी जगह जाएं जहां नेटवर्क न मिले, डाटा महंगा हो, या एयरप्लेन मोड में सफर कर रहे हों, तब पहले से आवश्यक एरिया का ऑफलाइन मैप डाउनलोड कर लें। यह तरीका सुरक्षित और आसान माना जाता है।
also read: iPhone पर भी चलाएँ दो WhatsApp अकाउंट, नया फीचर हुआ रोल…
Google Maps ऑफलाइन मैप डाउनलोड करने का तरीका
-
अपने फोन में Google Maps ऐप खोलें।
-
ऊपर दाईं तरफ अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें।
-
“ऑफलाइन मैप्स” विकल्प पर टैप करें।
-
“Select Your Own Map” पर क्लिक करें।
-
मैप में ज़ूम इन या ज़ूम आउट करके अपने जरूरी एरिया को चुनें।
-
सबसे नीचे “Download” बटन पर क्लिक करें।
डाउनलोड पूरा होने के बाद आपका चुना हुआ एरिया बिना इंटरनेट के भी इस्तेमाल के लिए तैयार रहेगा।
ऑफलाइन Google Maps का इस्तेमाल कैसे करें
एप खोलें और जिस लोकेशन पर जाना है उसे डालें। यदि वह लोकेशन डाउनलोड किए गए एरिया के भीतर है, तो आपको स्टेप-बाय-स्टेप ड्राइविंग डायरेक्शन स्क्रीन पर दिखाई देगा। इस तरह आप बिना इंटरनेट के भी आसानी से रास्ता ढूंढ सकते हैं और अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं।