Google AI Pro नए यूजर्स के लिए 50% डिस्काउंट ऑफर पेश कर रहा है। 15 जनवरी 2026 तक AI Pro प्लान पर आधी कीमत में एडवांस फीचर्स और 2TB क्लाउड स्टोरेज का लाभ उठाएं।
नए साल से पहले गूगल ने अपने AI Pro सब्सक्रिप्शन के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत नए यूजर्स अपने पहले साल के AI Pro प्लान पर 50 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह डिस्काउंट केवल उन यूजर्स के लिए है जिन्होंने पहले कभी इस प्लान को अपने गूगल अकाउंट से नहीं खरीदा है।
ऑफर की वैधता और क्षेत्र
गूगल का यह ऑफर 15 जनवरी 2026 तक वैध रहेगा। फिलहाल यह डिस्काउंट अमेरिका जैसे चुनिंदा देशों में उपलब्ध है। भारत में अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कितनी होगी बचत?
सामान्य रूप से AI Pro प्लान की कीमत 199.99 डॉलर (करीब 17,950 रुपये) है। ऑफर के बाद यह कीमत घटकर 99.99 डॉलर (करीब 9,000 रुपये) रह जाएगी। ध्यान रहे, ऑफर खत्म होने के बाद अगले साल सब्सक्रिप्शन 239.88 डॉलर में रिन्यू होगा। यदि अगले साल आप प्लान जारी नहीं रखना चाहते, तो ऑटो-पेमेंट बंद करना जरूरी है।
also read: WhatsApp अकाउंट को हैक और स्कैम से सुरक्षित रखने के लिए…
Google AI Pro के फायदे
AI Pro प्लान में यूजर्स को कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं:
-
Gemini 3 Pro AI मॉडल और डीप रिसर्च टूल
-
वीडियो क्रिएशन के लिए Veo 3.1 Fast
-
गूगल वर्कशॉप में Gemini चैटबॉक्स का एक्सेस
-
ड्राइव, फोटो और जीमेल में 2TB तक क्लाउड स्टोरेज
ये फीचर्स खासकर कंटेंट क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स और AI-से जुड़े काम करने वालों के लिए बहुत उपयोगी हैं।
क्या यह ऑफर लेना सही है?
अगर आप एआई के एडवांस फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं और नया गूगल अकाउंट रखते हैं, तो यह ऑफर आपके लिए किफायती और फायदेमंद हो सकता है। बस ध्यान रखें कि सब्सक्रिप्शन ऑटो-रिन्यू होता है, इसलिए जरूरत न होने पर इसे डिसेबल करना आवश्यक है।