Table of Contents
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम में Google AI Hub के लॉन्च पर खुशी जताई। यह निवेश डिजिटल इंडिया को मजबूत करेगा, AI के लोकतंत्रीकरण को बढ़ावा देगा और हजारों नौकरियों के अवसर लाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में Google AI Hub के उद्घाटन पर प्रसन्नता जताई है। इस पहल को उन्होंने भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था और तकनीकी नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) पर लिखा कि यह निवेश ‘AI for All’ की दिशा में भारत की प्रगति को रेखांकित करता है।
Delighted by the launch of the Google AI Hub in the dynamic city of Visakhapatnam, Andhra Pradesh.
This multi-faceted investment that includes gigawatt-scale data center infrastructure, aligns with our vision to build a Viksit Bharat. It will be a powerful force in… https://t.co/lbjO3OSyMy
— Narendra Modi (@narendramodi) October 14, 2025
भारत को मिलेगा टेक्नोलॉजी में बढ़त
पीएम मोदी ने कहा कि विशाखापत्तनम में Google AI हब की शुरुआत से टेक्नोलॉजी का लोकतंत्रीकरण होगा और देश के नागरिकों को अत्याधुनिक उपकरण मिलेंगे। यह हब डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, नौकरी के नए अवसर, और AI एक्सेसिबिलिटी को बढ़ावा देगा, जिससे भारत वैश्विक स्तर पर टेक्नोलॉजी लीडर बन सकेगा।
also read: भारत-मंगोलिया सीमा सुरक्षा सहयोग मजबूत, पीएम मोदी ने…
सुंदर पिचाई का बयान
गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने भी पीएम मोदी के साथ संवाद को “बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक” बताया। उन्होंने कहा कि इस निवेश से भारत के स्टार्टअप्स, SMEs, और टेक्नोलॉजी सेक्टर को मजबूती मिलेगी। साथ ही गूगल ने यह भी कहा कि वह अपने नए प्रोजेक्ट्स में रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल कर पर्यावरण की रक्षा को भी प्राथमिकता देगा।
Google AI Hub का प्लान और निवेश
गूगल अगले 5 वर्षों में विशाखापत्तनम में 15 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹1.25 लाख करोड़) का निवेश करेगा। इस योजना में Adani Group के साथ साझेदारी में भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।
इस परियोजना से अनुमानित 5,000-6,000 प्रत्यक्ष रोजगार और कुल 20,000 से 30,000 रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।