सोना हुआ सस्ता: आज सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 1,00,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जानिए मुंबई, दिल्ली समेत बड़े शहरों में गोल्ड और सिल्वर के ताज़ा रेट और विशेषज्ञों की राय। सुरक्षित निवेश के लिए अपडेट रहें।
सोना हुआ सस्ता: सोने की कीमतों में बुधवार को नया रिकॉर्ड देखने को मिला था, जब 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,330 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। लेकिन गुरुवार को अचानक कीमतों में भारी गिरावट आई है और सोना 1,360 रुपये सस्ता होकर 1,00,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। निवेशकों और गोल्ड खरीदने वालों के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि लगभग एक हफ्ते तक लगातार बढ़ती कीमतों के बाद अब सोने का भाव कम हुआ है।
सोने की कीमत में एक दिन की गिरावट
24 जुलाई को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,02,330 रुपये से घटकर 1,00,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत भी 1,250 रुपये घटकर 92,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत में भी 1,020 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है और यह 75,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। कीमतों में यह गिरावट मुख्य रूप से मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका और जापान के बीच ट्रेड डील की संभावनाओं के कारण आई है।
शहरवार 24 कैरेट सोने का भाव
मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 10,097 रुपये है। दिल्ली में यह कीमत प्रति ग्राम 10,112 रुपये, जबकि वडोदरा और अहमदाबाद में 10,102 रुपये प्रति ग्राम है।
चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। भारत में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,18,000 रुपये हो गई है, जो दो दिन की तेजी के बाद 1,000 रुपये कम हुई है। वहीं, 100 ग्राम चांदी की कीमत 11,800 रुपये है, जो 100 रुपये घट गई है।
विशेषज्ञों की राय
रिपोर्ट के अनुसार, केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक पर बाजार की नजरें टिकी हैं। ब्याज दरों में स्थिरता या कटौती की उम्मीद के बीच निवेशकों की सोच बदल रही है। उन्होंने बताया कि घरेलू मांग कमजोर होने की वजह से डीलरों ने भी कीमतों पर छूट बढ़ाई है। जून में सोने का आयात भी 40% घटकर 21 टन रह गया, जो पिछले दो साल में सबसे कम है।
सोने के लिए सपोर्ट लेवल 98,915 रुपये है, जबकि 1,00,240 रुपये के ऊपर रजिस्टेंस मौजूद है। अगर कीमतें इस रजिस्टेंस को पार करती हैं तो 1,01,060 रुपये तक पहुंच सकती हैं।