गांधी जयंती 2025 बॉक्स ऑफिस क्लैश: 2 अक्टूबर को ‘कांतारा चैप्टर 1’ से टकराएंगी तीन बड़ी बॉलीवुड फिल्में, जानें पूरी लिस्ट

गांधी जयंती 2025 बॉक्स ऑफिस क्लैश: 2 अक्टूबर को ‘कांतारा चैप्टर 1’ से टकराएंगी तीन बड़ी बॉलीवुड फिल्में, जानें पूरी लिस्ट

गांधी जयंती 2025 पर 2 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही ‘कांतारा चैप्टर 1’ का मुकाबला दो बड़ी बॉलीवुड फिल्मों से होगा। जानें पूरी लिस्ट और इस महाक्लैश की डिटेल्स।

इस बार गांधी जयंती के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ होने वाली कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का मुकाबला इस दिन दो बड़ी बॉलीवुड फिल्मों से होगा। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर्स को पब्लिक हॉलिडे का फायदा मिलेगा और बॉक्स ऑफिस पर चार बड़ी फिल्मों की धमाकेदार एंट्री होने वाली है।

1. कांतारा चैप्टर 1

2022 की ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ के प्रीक्वल के रूप में, ऋषभ शेट्टी निर्देशित और अभिनय वाली यह फिल्म गांधी जयंती पर रिलीज होगी। होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया मुख्य भूमिकाओं में हैं।

also read: अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की शादी का अनोखा कार्ड हुआ…

2. सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी इस फिल्म में स्क्रीन शेयर करेगी। सान्या मल्होत्रा और रोहित सरफ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इसके गाने पहले ही दर्शकों में हिट हो चुके हैं।

3. इक्कीस

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की यह फिल्म 1971 के इंडो-पाक वॉर में शहीद हुए जवान अरुण खेतरपाल की कहानी पर आधारित है। फिल्म में धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे।

गांधी जयंती पर ये चार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगी और दर्शकों के लिए खूब मनोरंजन लेकर आएंगी। देखना दिलचस्प होगा कि ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉलीवुड फिल्मों के इस टक्कर में कैसे प्रदर्शन करती है।

Related posts

अवनीत कौर की लव लाइफ हुई वायरल, फोटो ने खोला 10 साल बड़े मिस्ट्री बॉयफ्रेंड का राज

प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया बॉलीवुड में संघर्ष और नेपोटिज्म का अनुभव: कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद फिल्म से बाहर किया गया

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा रचाएंगे शादी, शादी का कार्ड हुआ वायरल

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More