Table of Contents
Emerging Markets Economy: पिछले वर्ष भारत को पिछले कुछ सालों की तुलना में पूरे वर्ष अपना पहला स्थान बनाए रखने में काफी मुश्किल हुई।
Emerging Markets Economy: भारत लगातार चौथे वर्ष सर्वश्रेष्ठ उभरती बाजार अर्थव्यवस्था बन गया है, हालांकि वित्त वर्ष 2024–25 की दूसरी छमाही में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मिंट के Emerging Market ट्रैकर ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में भारत ने मार्केट में भारी गिरावट का सामना किया। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की प्रमुख इकोनॉमिस्ट गौरा सेनगुप्ता ने कहा, “भारत को इमर्जिंग मार्केट और एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के बीच कुछ शर्तों के तहत एक सुरक्षित आश्रय के रूप में देखा जाएगा क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था घरेलू मांग पर आधारित है।” साथ ही, अन्य एशियाई देशों की तुलना में हमें टैरिफ से कम जोखिम है।”
दूसरी छमाही में करना पड़ा संघर्ष
भारत को पिछले साल पूरे साल शीर्ष स्थान बनाए रखने में बीते कुछ सालों की तुलना में काफी मुश्किल हुई। भारत भी अगस्त 2024 में छठें स्थान पर पहुंच गया था। इतना ही नहीं, भारत फरवरी 2025 में सातवें स्थान पर पहुंच गया था। लेकिन वर्ष की शुरुआत में भारत का अच्छा प्रदर्शन ने उसे चीन और फिलीपींस से आगे निकलने में मदद की।
विदेशी निवेशकों का पलायन ने मुसीबत में डाला
भारत ने अपनी पहली रैंक को वित्त वर्ष 2024-25 के शुरुआती चार महीनों तक बनाए रखने में कामयाबी हासिल की, लेकिन सितंबर के बाद से विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों से पलायन कर दिया। हालाँकि, भारत में आर्थिक विकास और अमेरिकी टैरिफ से संभावित नुकसान के कारण उम्मीद वापस आ गई है। चीन-अमेरिका ट्रेड वॉर ने चीन में निवेश करने वाले निवेशकों को फिर से भारत की ओर धकेल दिया है।
भारत ने महंगाई के मामले में भी अच्छा प्रदर्शन किया
भारत की इमर्जिंग बाजार में उल्लेखनीय वृद्धि मुख्य रूप से बाहरी घटनाओं, जैसे शेयर बाजार में गिरावट, मुद्रा में गिरावट और निर्यात में गिरावट के कारण कमजोर हो गई। लेकिन भारत ने पूरे वर्ष में ओवरऑल इकोनॉमिक ग्रोथ और मैन्यूफैक्चरिंग परचेसिंग मैनेजर इंडेक्स में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। भारत ने महंगाई में भी सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। ये आंकड़े दुनिया की 9 उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाओं में से 7 पर आधारित हैं।
For more news: Business