Table of Contents
डेंगू प्लेटलेट काउंट: डेंगू में प्लेटलेट्स कब चढ़ानी चाहिए? जानें प्लेटलेट काउंट, लक्षण, इलाज और कब तक इंतजार करना सुरक्षित है। डेंगू की सही देखभाल की पूरी जानकारी।
डेंगू प्लेटलेट काउंट: बरसात के मौसम में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ जाता है, जिनमें डेंगू सबसे आम और खतरनाक बीमारी मानी जाती है। डेंगू बुखार की पहचान और सही इलाज समय पर न हो, तो यह गंभीर रूप ले सकता है। इस दौरान सबसे ज्यादा चिंता प्लेटलेट्स (Platelets) की गिरती संख्या को लेकर होती है। अक्सर मरीज और उनके परिजन यह जानना चाहते हैं कि डेंगू में प्लेटलेट्स कब चढ़ाना जरूरी होता है और कब तक इंतजार करना सुरक्षित है? आइए जानते हैं डेंगू में प्लेटलेट काउंट से जुड़ी जरूरी जानकारी।
डेंगू में प्लेटलेट्स क्यों घटते हैं?
डेंगू वायरस शरीर में प्रवेश करने के बाद खून में मौजूद प्लेटलेट्स और ब्लड सेल्स को प्रभावित करता है। प्लेटलेट्स का मुख्य कार्य खून को जमने में मदद करना होता है। जब इनकी संख्या सामान्य से काफी नीचे गिर जाती है, तो ब्लीडिंग (खून बहने) का खतरा बढ़ जाता है।
डेंगू में कब प्लेटलेट्स चढ़ाना जरूरी होता है?
डॉ. अविनाश कुमार के अनुसार, डेंगू के मरीज को प्लेटलेट्स तभी चढ़ाने की जरूरत होती है जब:
-
प्लेटलेट काउंट 10,000 से 20,000 के बीच हो
-
साथ ही ब्लीडिंग के लक्षण जैसे:
-
नाक से खून आना
-
मसूड़ों से खून बहना
-
शरीर पर लाल या नीले चकत्ते (petechiae) दिखना
-
यदि इन लक्षणों के साथ प्लेटलेट्स की संख्या बहुत कम हो रही है, तो तुरंत प्लेटलेट ट्रांसफ्यूजन की जरूरत पड़ सकती है।
Also Read: विटामिन की कमी और नींद: जानिए कौन से विटामिन से होती है…
अगर प्लेटलेट्स 20,000 से ज्यादा हैं तो क्या करें?
अगर मरीज का प्लेटलेट काउंट 20,000 से अधिक है और कोई ब्लीडिंग नहीं हो रही, तो आमतौर पर प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत नहीं होती। सिर्फ प्लेटलेट्स की संख्या कम देखकर घबराना सही नहीं है। इलाज का फैसला मरीज की क्लिनिकल स्थिति और लक्षणों के आधार पर किया जाना चाहिए।
प्लेटलेट्स चढ़ाने में कितना इंतजार किया जा सकता है?
-
अगर प्लेटलेट्स 50,000 या उससे अधिक हैं और मरीज की स्थिति स्थिर है, तो इंतजार करना पूरी तरह सुरक्षित होता है।
-
डेंगू में प्लेटलेट्स कुछ दिनों तक घटते हैं, लेकिन फिर शरीर खुद ही उन्हें रिकवर करने लगता है।
-
जरूरत से ज्यादा जल्दी प्लेटलेट्स चढ़ाना भी नुकसानदायक हो सकता है।
डेंगू में सही देखभाल कैसे करें?
-
मरीज को ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ (जैसे पानी, नारियल पानी, सूप, जूस) दें
-
पूरी तरह आराम करें और डॉक्टर की सलाह अनुसार दवाएं लें
-
खुद से कोई दवा या स्टेरॉयड न लें
-
नियमित ब्लड टेस्ट कराएं ताकि प्लेटलेट्स की स्थिति पर नजर रखी जा सके