दीपिका पादुकोण को ‘द व्हाइट लोटस’ के चौथे सीजन में शामिल होने का मौका नहीं मिला, ‘कल्कि 2’ और ‘स्पिरिट’ के बाद अब ये इंटरनेशनल प्रोजेक्ट भी हाथ से गया। जानिए वजह और अपडेट।
दीपिका पादुकोण लंबे समय से चर्चा में हैं। इसके पीछे की वजह उनके बड़े प्रोजेक्ट्स से बाहर होना भी है। हाल ही में खबर आई कि ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2’ के बाद अब दीपिका एक और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट से भी बाहर हो गई हैं।
मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण ने भले ही फिल्मों में कम काम किया हो, लेकिन उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। पहले उन्हें प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ से हटाया गया, जिसके बाद उनके खिलाफ काफी चर्चाएं हुईं। उसके बाद घोषणा हुई कि वे ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में भी नजर नहीं आएंगी।
हाल ही में खबरें आईं कि दीपिका पादुकोण को एमी अवॉर्ड विजेता सीरीज ‘द व्हाइट लोटस’ के चौथे सीजन में शामिल किया जा सकता था। मेकर्स ने उनसे संपर्क किया और इस सीरीज में काम करने का प्रस्ताव दिया। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका ने इस प्रोजेक्ट को करने से इंकार कर दिया।
इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि दीपिका ऑडिशन देने की प्रक्रिया में शामिल नहीं होना चाहती थीं, जो कि इस तरह के इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के लिए अहम माना जाता है। इसके कारण उन्हें इस सीजन का हिस्सा बनने से रोक दिया गया।
also read: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंड़ा की शादी: सेलेब्स ने…
यह पहली बार नहीं है जब दीपिका ने ‘द व्हाइट लोटस’ से दूर रही हैं। सीजन 3 के दौरान भी मेकर्स ने उनसे संपर्क किया था, लेकिन उस समय वह प्रेग्नेंट थीं और सीरीज में काम करने से मना कर दिया था।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर दीपिका इस सीरीज का हिस्सा बनतीं, तो उनकी अंतरराष्ट्रीय पॉपुलैरिटी में और बढ़ोतरी होती। अब उनके फैन्स को इस फैसले से निराशा हुई है, लेकिन एक्ट्रेस अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और निजी जीवन में व्यस्त हैं।