Table of Contents
Coolie First Review: रजनीकांत की फिल्म कुली का फर्स्ट रिव्यू आ गया है। तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने फिल्म को मास एंटरटेनर बताया और रजनीकांत को 50 साल पूरे होने पर बधाई दी।
Coolie First Review: रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म कुली 14 अगस्त को रिलीज हो रही है और इसके लिए फिल्मफेंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड स्तर पर है। अब फिल्म का पहला रिव्यू भी सामने आ गया है, जो तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने दिया है। उन्होंने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी और सोशल मीडिया पर रजनीकांत को इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने की बधाई भी दी।
उदयनिधि स्टालिन ने कुली फिल्म पर क्या कहा?
उदयनिधि स्टालिन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “रजनीकांत सर को फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे ‘कुली’ देखने का मौका मिला। यह एक मास एंटरटेनर और पावर-पैक्ड फिल्म है, जिसे मैंने काफी एंजॉय किया। मुझे पूरा विश्वास है कि यह फिल्म सभी जगह दर्शकों का दिल जीत लेगी। रजनीकांत सर और पूरी टीम को इस फिल्म की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।”
फिल्म के डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने भी उदयनिधि स्टालिन के इस रिव्यू को रीपोस्ट करते हुए उनकी तारीफ की और खुशी जताई कि फिल्म पसंद आई।
I am truly delighted to congratulate our Superstar @rajinikanth sir on completing 50 glorious years in the film industry.
Had the opportunity to get an early glimpse of his much-awaited movie #Coolie, releasing tomorrow. I thoroughly enjoyed this power-packed mass entertainer… pic.twitter.com/qiZNOj5yKI
— Udhay (@Udhaystalin) August 13, 2025
कुली फिल्म की खास बातें
फिल्म में रजनीकांत ने लीड रोल निभाया है, जिसमें वे देवा के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा नागार्जुन ने निगेटिव रोल में साइमन का किरदार निभाया है। सत्यराज, उपेंद्र और श्रुति हासन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि आमिर खान ने भी फिल्म में कैमियो रोल किया है, जो दर्शकों के लिए एक सरप्राइज है।
म्यूजिक और बॉक्स ऑफिस
फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, जो पूरी फिल्म के एंटरटेनमेंट को और भी बढ़ाता है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो इसके ग्रैंड ओपनिंग की ओर इशारा करता है।