CM Pushkar Singh Dhami ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये

CM Pushkar Singh Dhami ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये

CM Pushkar Singh Dhami ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए।
जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये।
सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री विनय शंकर पाण्डेय, श्री एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव श्री रणवीर सिंह चैहान, श्री ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर श्री जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग
source: https://uttarainformation.gov.in

 

Related posts

कुलतार सिंह संधवां ने केंद्र सरकार से किसानों के मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की

मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने दी सख्त चेतावनी, बारिश से पहले सड़क परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

पंजाब शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मच्छीवाड़ा स्कूल निरीक्षण में 6 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More