Table of Contents
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के रायपुर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किरसाली चैक, आई.टी पार्क, ननूरखेड़ा, आमवाला, तपोवन और शांति विहार में स्थानीय जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए।
जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान को कम करने और प्रभावित नागरिकों की मदद के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को नालियों की नियमित सफाई और जलभराव वाले क्षेत्रों में प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया।
संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय और अलर्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतते हुए चेतावनी बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही पुलिस बल और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए रिस्पांस समय कम करने पर भी जोर दिया।
मौके पर मौजूद अन्य अधिकारी और प्रतिनिधि
इस निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री विनय रुहेला, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
For more news: Uttarakhand