मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: अखिल भारतीय रैगर महासभा का प्रतिनिधि सम्मेलन- हर वर्ग का विकास हमारा संकल्प…

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: अखिल भारतीय रैगर महासभा का प्रतिनिधि सम्मेलन- हर वर्ग का विकास हमारा संकल्प...

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: संत आत्माराम लक्ष्य का बनाएंगे पैनोरमा, बाबा साहब की परिकल्पनाओं को प्रधानमंत्री ने किया साकार

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिला, गरीब, युवा और किसान सहित हर वर्ग के उत्थान से ही देश का उत्थान हो रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि देश का हर वर्ग, हर जाति और हर समाज उन्नति कर रहा है।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा बिड़ला सभागार में अखिल भारतीय रैगर महासभा के प्रतिनिधि सम्मेलन और अभिनंदन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने संत जीवाराम, संत आत्माराम और बाबा साहेब अम्बेडकर को नमन कर समाज प्रतिभाओं को बधाइयां दीं।

बनाएंगे पैनोरमा, युवाओं को मिलेगी सीख

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आजादी पूर्व से ही रैगर समाज का राष्ट्रहित में अहम योगदान रहा है। हमारी सरकार ने भी आवश्यक निर्णय लेकर सभी समाजों के विकास कार्यों को गति दी है। इस दौरान उन्होंने देश में संस्कृति, विरासत और समाज समानता में अहम भूमिका निभाने वाले ‘संत आत्माराम लक्ष्य‘ का पैनोरमा बनाने के लिए घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे संत आत्माराम लक्ष्य के विचारों को आत्मसात कर युवा राष्ट्र विकास के मार्ग पर चल सकेंगे।

भावी पीढ़ी के प्रेरणास्त्रोत बनेंगे पंचतीर्थ 

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जिस समतामूलक और शिक्षित समाज की परिकल्‍पना की थी, उसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी साकार कर रहे हैं। भावी पीढ़ी को डॉ. अंबेडकर के राष्ट्र विकास में योगदान, अमूल्य कार्यों व विचारों से प्रेरणा मिलेगी। इसके लिए उनके जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित गया है। उन्होंने कहा कि पंचतीर्थ भ्रमण योजना के तहत राज्य सरकार अनुसूचित जाति के लोगों को बाबा साहब के जीवन से जुड़े तीर्थों का भ्रमण करा रही है।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिला सशक्‍तीकरण एवं श्रम सुधार जैसे क्षेत्रों में बाबा साहब ने महत्‍वपूर्ण योगदान दिया। इसके बावजूद आजादी के बाद लंबे अर्से तक उन्‍हें सम्‍मान नहीं मिल पाया। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत कर देशवासियों की ओर से उन्हें सच्‍चा सम्‍मान दिया है। श्री शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 में सत्ता संभालने के साथ ही प्रधानमंत्री ने बाबा साहब की विरासत और आजाद भारत को लेकर देखे गए सपनों को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

वंचित वर्गों का सशक्तीकरण हमारी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार भी बाबा साहब के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज को सशक्‍त बनाने के लिए कार्य कर रही है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और अनाथ व जरुरतमंद बच्चों की देखभाल के लिए पालनहार योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जा रही हैं। विमुक्‍त, घुमंतू और अर्द्धघुमंतू समुदाय के कल्‍याण के लिए ‘दादूदयाल घुमंतू सशक्‍तीकरण योजना‘ में 60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इन समुदाय को 26 हजार आवासीय पट्टे देने का बड़ा कार्य भी किया गया है। श्री शर्मा ने कहा कि जयपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्‍वविद्यालय के तहत अंबेडकर इंस्‍टीट्यूट ऑफ कॉन्स्टिट्यूशनल स्‍टडीज एण्ड रिसर्च की शुरुआत भी की गई है।

गरीब कल्याण के लिए योजनाएं संचालित

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश में अब गरीबी हटाओ के नारों के बजाय गरीब कल्याण की दिशा में कार्य हो रहे हैं। श्री शर्मा ने समाज के लोगों से बाबा साहब के बताए रास्तों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान निभाने के लिए आह्वान किया है।
इस अवसर पर दिल्ली से सांसद श्री योगेंद्र चांदोलिया, विधायक श्री रामसहाय वर्मा, महासभा अध्यक्ष श्री बी.एल. नवल सहित विभिन्न राज्यों से आए समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
For more news: Rajasthan

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सैनी: हरियाणा में बजट प्रक्रिया में जनता की भागीदारी, प्रति व्यक्ति आय 2.5 गुना बढ़ी

मोगा में नशा विरोधी ऐतिहासिक रैली, कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा– यह जंग अब लोगों और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से होगी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे ने मिलकर तैयार की पंचायत चुनावों की रणनीति, बजट का प्रचार गांव-गांव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More