Table of Contents
CM Health Scheme Launch: पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लॉन्च की, जिसके तहत हर परिवार को ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। जानें कैसे मिलेगा लाभ और कौन होंगे पात्र।
CM Health Scheme Launch: पंजाब ने हेल्थ सेक्टर में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए देश का पहला राज्य बनने का गौरव हासिल किया है, जहां हर परिवार को ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज मुफ्त मिलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस योजना की औपचारिक शुरुआत की।
65 लाख परिवारों को मिलेगा ₹10 लाख का हेल्थ कवर (CM Health Scheme Launch)
नई योजना के अंतर्गत, राज्य के 65 लाख परिवारों को सालाना ₹10 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस कवर मिलेगा। यह कवर सभी गंभीर और सामान्य बीमारियों के लिए मान्यता प्राप्त सरकारी व निजी अस्पतालों में कैशलेस ट्रीटमेंट के रूप में उपलब्ध होगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत हर परिवार को हर साल ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा – वो भी बिना किसी कागजी झंझट के।”
ਅੱਜ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਕੌਮੀ ਕਨਵੀਨਰ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਜੀ ਨਾਲ ‘ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਯੋਜਨਾ’ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ। ਜਿਸ ਦੇ ਤਹਿਤ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਹਰ ਸਾਲ 10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਦਾ ਮੁਫ਼ਤ ਅਤੇ ਵਧੀਆ ਇਲਾਜ ਮਿਲੇਗਾ।
‘ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਯੋਜਨਾ’ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲਗਭਗ 3 ਕਰੋੜ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਵਰ ਕਰੇਗੀ। ਸਰਕਾਰੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਸਮੇਤ ਸੂਬੇ… pic.twitter.com/DKyEBkAlx2
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 8, 2025
सरकारी कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी लाभ
इस योजना में सरकारी कर्मचारी, आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर जैसे सभी वर्ग शामिल किए गए हैं। यह स्कीम पंजाब की 3 करोड़ आबादी के लिए एक बड़ा सहारा बनेगी, खासकर उन लोगों के लिए जो निजी अस्पतालों में इलाज का खर्च नहीं उठा सकते।
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਇਤਿਹਾਸ ‘ਚ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਮੀਲ ਪੱਥਰ!
ਹਰ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਸਲਾਨਾ ਮਿਲ਼ੇਗਾ 10 ਲੱਖ ਦਾ ਮੁਫ਼ਤ ਇਲਾਜ! pic.twitter.com/npG74FczZY— AAP Punjab (@AAPPunjab) July 8, 2025
कैसे मिलेगा लाभ? मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सेहत कार्ड’
हर पात्र परिवार को एक ‘मुख्यमंत्री सेहत कार्ड’ जारी किया जाएगा, जिससे वे सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे – वह भी पूरी तरह कैशलेस। सरकार का लक्ष्य है कि अगले तीन महीनों में योजना पूरी तरह से लागू कर दी जाए।
स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी कदम
यह योजना न केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एक राहत है, बल्कि राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ और सुलभ बनाने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं की क्रांति की शुरुआत है।
For more news: Punjab