भारत में लॉन्च हुआ ChatGPT Go, मात्र 399 रुपये में मिलेगा सब्सक्रिप्शन – जानें Plus और Pro से क्या है फर्क

भारत में लॉन्च हुआ ChatGPT Go, मात्र 399 रुपये में मिलेगा सब्सक्रिप्शन – जानें Plus और Pro से क्या है फर्क

OpenAI ने भारत में ChatGPT Go लॉन्च किया है, जो केवल 399 रुपये प्रति माह में 10 गुना ज्यादा मैसेज लिमिट, बेहतर इमेज फीचर्स और GPT-5 एक्सेस प्रदान करता है। जानें Plus और Pro से कैसे अलग है।

OpenAI ने भारत के लिए खास सब्सक्रिप्शन प्लान ChatGPT Go लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सिर्फ 399 रुपये प्रति माह रखी गई है। यह प्लान भारतीय यूजर्स के लिए एक्सक्लूसिव है और इसमें फ्री वर्ज़न के मुकाबले 10 गुना ज्यादा मैसेज लिमिट, बेहतर इमेज जेनरेशन, इमेज अपलोड फीचर और दोगुनी मेमोरी मिलती है। साथ ही, अब सभी ChatGPT प्लान सीधे भारतीय रुपये में उपलब्ध हैं और भुगतान UPI के जरिए भी किया जा सकता है।

ChatGPT Go क्या है?

ChatGPT Go खासतौर पर भारत के यूजर्स के लिए तैयार किया गया सब्सक्रिप्शन प्लान है, जिसका मकसद OpenAI की पहुंच बढ़ाना है। यह प्लान GPT-5 स्टैंडर्ड मॉडल तक एक्सेस प्रदान करता है। कंपनी ने बताया है कि भारत में मिले फीडबैक के आधार पर इसे भविष्य में अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Also Read: Google का बड़ा हार्डवेयर इवेंट 20 अगस्त को: Pixel 10…

ChatGPT Go, Plus और Pro में क्या अंतर है?

OpenAI ने ChatGPT Go की सटीक मैसेज लिमिट अभी साझा नहीं की है, लेकिन कंपनी ने कहा है कि इस प्लान में फ्री वर्जन से 10 गुना ज्यादा मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी। हालांकि, ChatGPT Go में GPT-5 के नए पर्सनैलिटी फीचर शामिल नहीं हैं, जो कि Plus और Pro यूजर्स को मिलता है।

फ्री वर्जन में यूजर्स को हर 5 घंटे में 10 मैसेज GPT-5 स्टैंडर्ड मॉडल पर और रोजाना 1 क्वेरी GPT-5 थिंकिंग मॉडल पर करने की अनुमति मिलती है। ChatGPT Plus यूजर्स को हर 3 घंटे में 160 मैसेज और हफ्ते में 3,000 क्वेरी थिंकिंग मॉडल पर मिलते हैं। ChatGPT Pro और Team प्लान में GPT-5 Pro मॉडल के साथ अनलिमिटेड एक्सेस उपलब्ध है, साथ ही कंपनी ने दुरुपयोग रोकने के लिए गार्डरेल्स भी लगाए हैं।

भारत में ChatGPT सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतें

  • ChatGPT Go: 399 रुपये प्रति माह

  • ChatGPT Plus: 1,999 रुपये प्रति माह

  • ChatGPT Pro: 19,900 रुपये प्रति माह

  • ChatGPT Team: 2,599 रुपये प्रति माह प्रति यूजर (GST अलग से)

Related posts

Samsung Galaxy F70e 5G भारत में सेल हुआ शुरू, 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरे से लैस

WhatsApp अपडेट: चैट स्क्रीन पर अब सीधे दिखेंगे स्टेटस, यूजर्स होंगे खुश

AI Impact Summit 2026: विदेशी मेहमान अब बिना बैंक खाते और मोबाइल नंबर के कर सकेंगे UPI पेमेंट

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More