करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा का एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है, जिसमें उनका डेटिंग ऐप ‘बंबल’ पर प्रोफाइल दिख रहा है। इस खबर ने फैंस के बीच कयासों का बाजार गर्म कर दिया है कि कहीं दोनों का ब्रेकअप तो नहीं हो गया।
वायरल स्क्रीनशॉट में करण कुंद्रा जींस और बेज रंग की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। उनके नाम के साथ उनकी उम्र भी 40 साल लिखी हुई है, जो उनकी असल उम्र से मेल खाती है। करण कुंद्रा एक समय इस डेटिंग ऐप के ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं, जब वे अनुषा दांडेकर के साथ रिलेशनशिप में थे।
फैंस ने इस वायरल प्रोफाइल को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि यह प्रोफाइल फर्जी हो सकता है या फिर यह किसी मार्केटिंग कैंपेन का हिस्सा हो। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर भी इस प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है। कई यूजर्स ने लिखा है कि डेटिंग ऐप पर कई वेरिफाइड फर्जी अकाउंट्स देखे गए हैं।
वहीं कई फैंस ने करण के सपोर्ट में भी आवाज उठाई और कहा कि कोई भी पब्लिक फिगर अपने रिलेशनशिप के दौरान डेटिंग ऐप का खुल्लम-खुल्ला इस्तेमाल नहीं करेगा। इस वायरल खबर से साफ नहीं होता कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच कोई दूरियां आई हैं या नहीं।
Also Read: Thama Teaser Out: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की…