Border Gavaskar Trophy 2024: भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट के लिए विश्व-स्तरीय अंपायरों का चयन, लिस्ट में कई महत्वपूर्ण नाम शामिल

Border Gavaskar Trophy 2024: भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट के लिए विश्व-स्तरीय अंपायरों का चयन, लिस्ट में कई महत्वपूर्ण नाम शामिल

India vs Australia Border Gavaskar Trophy: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में अंपायरिंग की जिम्मेदारी विश्व स्तरीय अंपायरों को सौंपी गई है.

Border Gavaskar Trophy 2024 Umpires Names List: 2024 की बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज महत्वपूर्ण है क्योंकि इनमें से कोई एक टीम सीरीज जीतकर लगभग वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एंट्री कर जाएगा। किसी शृंखला का महत्व इतना बढ़ जाता है कि अंपायरों पर भी सटीक निर्णय लेने की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। तो आइए जानते हैं कि पहले टेस्ट में अंपायरिंग की जिम्मेदारी किसे सौंपी गई है।

पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की अंपायरों की टीम तैयार की गई है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के नागरिक क्रिस गफानी और रिचर्ड केटलबरो को ग्राउंड अंपायरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों को इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने सटीक फैसलों के लिए जाना जाता है और दोनों को खूब सारा अनुभव प्राप्त है। पहले टेस्ट के लिए थर्ड अंपायर होने की जिम्मेदारी रिचर्ड इलिंगवर्थ संभाल रहे होंगे और वो भी इंग्लैंड से आते हैं. चौथे अंपायर ऑस्ट्रेलिया के सैम नोगास्की होंगे

पर्थ टेस्ट के लिए अंपायर: सैम नोगास्की, क्रिस गफानी, रिचर्ड इलिंगवर्थ और रिचर्ड केटलबरो।

पर्थ में पिच का हाल

पर्थ की पिच तेज बाउंस और गति के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए अंपायरों को LBW फैसले लेना मुश्किल होता है। जैसा कि पिच क्यूरेटर आइसैक मैकडोनाल्ड ने कुछ दिनों पहले बताया था, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट के लिए पिच पर घास होगा. इसलिए गेंद टप्पा खाने के बाद जल्दी निकलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दिनों पर्थ में धूप कम निकली है, जिससे पिच का मिजाज थोड़ा बहुत बदला हुआ नजर आ सकता है. मगर किसी भी स्थिति में यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा.

Related posts

हनी बैसोया ने DP वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप में तीसरे राउंड में बनाई शानदार बढ़त, छह-अंडर 64 से किया दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप में ओमान को 105 रनों से हराकर दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत

2026 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More