Bigg Boss Ott 3 के दूसरे हफ्ते के बॉस मीटर का रिजल्ट सामने आया है। आप भी इस कंटेस्टेंट का नाम जानकर हैरान हो जाएंगे क्योंकि पौलोमी ने इसी को फिक्स्ड विजेता बताया है।
Bigg Boss Ott 3 Boss Meter Winner: वर्तमान में, “बिग बॉस ओटीटी 3” को लेकर काफी चर्चा हुई है। शो के बारे में लगातार नए अपडेट आ रहे हैं। स्टार्स, यूट्यूबर, रैपर और देश के प्रसिद्ध पत्रकारों सहित 16 लोगों ने भाग लिया, तीन लोग बाहर हो गए। शो से पहले बॉक्सर नीरज गोयत, फिर पायल मलिक और पिछले दिनों पौलोमी दास का सफर शो खत्म हुआ। शो शुरू हुए दो हफ्ते हो चुके हैं। हालाँकि, ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के दूसरे हफ्ते का बॉस मीटर अब सामने आ चुका है। आप भी इस कंटेस्टेंट का नाम जानकर हैरान हो जाएंगे क्योंकि पौलोमी ने इसी को फिक्स्ड विजेता बताया है।
इस खिलाड़ी ने दूसरे हफ्ते का बॉस मीटर जीता
बिग बॉस ओटीटी 3 के दूसरे वीक में बॉस मीटर विजेता घोषित हो गया है। पहले हफ्ते विजेता लवकेश कटारिया रहें। वहीं, दूसरे हफ्ते इस पुरस्कार को रैपर नैजी ने जीता। नैजी ने विनर का खिताब अपने नाम किया, जबकि उन्होंने अरमान मलिक, रणवीर शौरी, साईं केतन राव और लव कटारिया जैसे कंटेस्टेंट को पछाड़ दिया। रैपर के बॉस मीटर की जीत से उनके प्रशंसक बहुत खुश हैं। नैजी को सभी सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
पौलोमी ने नैजी को फिक्स विनर बताया
पौलोमी दास ने बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “लवकेश कटारिया की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन बिग बॉस उन्हें आपसी सहमती से घर से निकाल देंगे और नैजी को विनर बनाएंगे।”पौलोमी ने नैजी को फिक्स विनर बताया है। ऐसे में, बॉस मीटर जीतने के बाद लोगों को लगता है कि पौलोमी की बात सच में सही तो नहीं है। फिनाले में ही पता चलेगा कि खबर सही है या गलत है।