Bigg Boss 19: तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद में जबरदस्त टकराव, गौरव खन्ना ने भी खोली पोल

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद में जबरदस्त टकराव, गौरव खन्ना ने भी खोली पोल

Bigg Boss 19 में तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद के बीच ज़ोरदार झगड़ा हुआ। गौरव खन्ना ने भी कुनिका पर गंभीर आरोप लगाए। जानिए बिग बॉस 19 के ताज़ा समीकरण और घर के अंदर की हलचल।

 तान्या मित्तल: Bigg Boss 19 का रोमांच हर दिन बढ़ता जा रहा है। घर के भीतर रिश्ते जितनी तेजी से बनते हैं, उतनी ही तेजी से टूट भी रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में सबसे बड़ा हंगामा तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद के बीच देखने को मिला। शो की शुरुआत में जिनके बीच गहरी दोस्ती नजर आती थी, अब वही रिश्ते तनाव और टकराव में बदलते दिखाई दे रहे हैं।

क्या है तान्या मित्तल और कुनिका के बीच का विवाद?

बिग बॉस के हालिया टास्क के दौरान तान्या मित्तल और गौरव खन्ना ने कुनिका सदानंद पर तीखा हमला बोला। तान्या ने साफ शब्दों में कहा कि कुनिका बार-बार उनकी पर्सनल लाइफ और संघर्ष को लेकर टिप्पणियां करती हैं, जो अब बर्दाश्त से बाहर हो चुका है।

तान्या का बयान: “ये कौन सी दुनिया का सच है जिसमें किसी को इस तरह से जज किया जा रहा है क्योंकि उसने कोई संघर्ष नहीं किया है? आपने मुझे इतना कुछ कहा, फिर भी मैंने कुछ नहीं कहा।”

गौरव खन्ना ने भी उठाए सवाल

तान्या के साथ-साथ गौरव खन्ना ने भी कुनिका की मानसिकता पर सवाल उठाए। शो के प्रोमो में गौरव कहते नजर आए:

“शेरनी अपने बच्चों को खाती है क्या? आपने तो उन्हें टोक दिया। 1 सेकंड का भी मलाल, दुख या अपराधबोध नहीं है आपको?”

इस बयान के बाद घर में माहौल और भी गर्म हो गया और कुनिका की छवि पर भी सवाल उठने लगे हैं।

कौन-कौन हैं बिग बॉस 19 के प्रतियोगी?

बिग बॉस 19 का प्रीमियर 24 अगस्त 2025 को हुआ था। इस बार की थीम है ‘घरवालों की सत्ता’, और शो को फिर से होस्ट कर रहे हैं सलमान खान। प्रतियोगियों की लिस्ट में शामिल हैं: गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद, अमाल मलिक, अवेज़ दरबार, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, नगमा मिराजकर, बसीर अली, अभिषेक बजाज, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी

रोज बदल रहे हैं समीकरण

बिग बॉस 19 में हर दिन समीकरण बदल रहे हैं। तान्या और कुनिका की दोस्ती अब दुश्मनी में बदल गई है। गौरव की तरफ से भी अब कुनिका को समर्थन नहीं मिल रहा है। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में घर के अंदर नए गुट बन सकते हैं और गेम की दिशा बदल सकती है।

Related posts

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा रचाएंगे शादी, शादी का कार्ड हुआ वायरल

O’ Romeo OTT Release Date: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ अब प्राइम वीडियो पर कब और कहां देखी जाएगी

‘शरारत’ गाने के लॉन्च पर क्रिस्टल डिसूजा हुईं इमोशनल, कहा – ‘इसलिए रणवीर सिंह हैं असली सुपरस्टार’

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More