Baba Ramdev Yoga Tips: जानिए बाबा रामदेव से, कौन-से योगासन मरीजों को नहीं करना चाहिए?

Baba Ramdev Yoga Tips: जानिए बाबा रामदेव से, कौन-से योगासन मरीजों को नहीं करना चाहिए?

Baba Ramdev Yoga Tips: योगासन करना स्वास्थ्य लाभदायक है, लेकिन किसी गलत बीमारी में योगासन करना सेहत को खराब कर सकता है। बाबा रामदेव से जानें कि किस बीमारी में योग नहीं करना चाहिए?

Baba Ramdev Yoga Tips: एम्स ने मंत्रोच्चारण की विज्ञान को समझने के लिए एक अध्ययन किया इस अध्ययन में पाया गया कि योग-ओंकार कई बीमारियों को दूर करता है। एम्स के फिजियोलॉजी डिपार्टमेंट ने इसके लिए एक “वायरलेस मॉनिटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जिसमें लगे सेंसर शरीर में होने वाली हलचल पर नजर रखते थे, डेटा कलेक्ट करते थे और फिर शरीर पर पड़ रहे असर को एनालाइज करते थे”। मतलब ये कि मंत्र पढ़ने या सुनने के दौरान बॉडी के टेम्परेचर में क्या फर्क आता है ?सांस लेने की रफ्तार क्या है ? हार्ट बीट कितनी है?

ECG में क्या बदलाव हो रहे हैं? इन बातों को इस टेस्ट के दौरान देखा गया था। इतना ही नहीं, खाने-पीने की चीजें भी स्क्रीन पर दिखाई गईं और दिमाग से लेकर कई सेंसरीसेंस की हरकत भी महसूस की गईं. परिणाम चमत्कारी थे। मंत्रोच्चार ने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया। हार्ट बीट में सुधार हुआ और ब्रेन में अधिक ऑक्सीजन की सप्लाई हुई। इसके अलावा, फाइब्रोमायल्जिया और आर्थराइटिस में इसका लाभ भी दिखाया गया। मंत्रों के वाइब्रेशन ने फेफड़ों को भी मजबूत किया और सांस रोकने की क्षमता भी बढ़ी। वास्तव में, एम्स के डॉक्टर इस अध्ययन के परिणामों को मिरेकल बता रहे हैं क्योंकि मंत्रोच्चारण से अपनी बीमारी से निराश हो चुके बहुत से मरीजों का स्ट्रेस लेवल भी कम हुआ।जीवन में पॉजिटिव रहे।जिससे दवा भी उनके शरीर पर तेजी से प्रभावी हुई। योग गुरु से आज हवन, मंत्रोच्चारण, योग, प्राणयाम और ध्यान का संपूर्ण स्वास्थ्य पैकेज जानते हैं।

हाई बीपी वाले ना करें

  • दंड-बैठक शीर्षासन सर्वांगासन
  • योग क्षमता के हिसाब से करें

दिल के मरीज़ ना करें

  • चक्रासन
  • हलासन
  • सर्वांगासन
  • शीर्षासन
  • कपालभाति धीरे करें
  • भस्त्रिका धीरे करें

सर्वाइकल के मरीज ना करें

  • गर्दन को आगे ना झुकाएं
  • आसन में झटके से वापस ना आएं
  • चक्कर आने पर रुक जाएं
  • पवनमुक्तासन में सिर ना उठाएं
  • कपालभाति धीरे-धीरे करें

स्लिप डिस्क में ना करें

  • पादहस्तासन
  • त्रिकोणासन
  • उत्तानपादासन

आदत में शामिल करें

  • एलोवेरा-गिलोय जूस
  • हल्दी वाला दूध
  • जीरा,धनिया,सौंफ,मेथी
  • अजवाइन का पानी

हेल्दी लाइफ स्टाइल

  • खूब पानी पीएं
  • स्ट्रेस, टेंशन कम लें
  • खाना समय से खाएं
  • जंक फूड ना खाएं

 

Related posts

Health Tips: सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान देसी उपाय

महिलाओं में बढ़ती विटामिन डी की कमी: जानें लक्षण और बचाव के आसान उपाय

Morning Water Benefits: सुबह खाली पेट पानी पीना सही है या नहीं? गर्म या ठंडा – कौन सा बेहतर?

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More