Table of Contents
अवनीत कौर की वैलेंटाइन डे फोटो वायरल, फैंस में चर्चा। एक्ट्रेस डेट कर रही हैं राघव शर्मा को, दोनों के बीच 10 साल का उम्र का अंतर।
चाइल्ड आर्टिस्ट से अब बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस बन चुकी अवनीत कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी वैलेंटाइन डे की एक फोटो ने उनके फैंस के बीच सनसनी मचा दी है।
वायरल फोटो का खुलासा
अवनीत ने वैलेंटाइन डे पर शेयर की गई फोटो में किसी के हाथ पकड़े हुए बैठी दिखाई दी। हालांकि तस्वीर में उनके मिस्ट्री बॉयफ्रेंड का चेहरा नहीं दिखा, लेकिन यह साफ हो गया कि एक्ट्रेस इस समय किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। फोटो को अवनीत ने कुछ समय बाद डिलीट कर दिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने स्क्रीनशॉट्स ले लिए, जो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं।

फैंस में उत्सुकता, 10 साल का अंतर
सूत्रों के अनुसार अवनीत कौर इस समय राघव शर्मा को डेट कर रही हैं। राघव शर्मा देसी म्यूजिक फैक्ट्री के को-फाउंडर हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों 2002 से रिलेशनशिप में हैं।
अवनीत का जन्म 13 अक्टूबर 2001 को हुआ था और फिलहाल उनकी उम्र 24 साल है। वहीं, राघव शर्मा 34 साल के हैं, यानी दोनों के बीच 10 साल का उम्र का अंतर है। इससे पहले भी दोनों के रिलेशनशिप की कई खबरें सामने आ चुकी हैं।
also read: प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया बॉलीवुड में संघर्ष और…
अवनीत का करियर
अवनीत कौर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और अब बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें और सोशल मीडिया पोस्ट फैंस के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र रही हैं।
इस फोटो और रिलेशनशिप खुलासे के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर उत्साहित हैं और यह चर्चा तेजी से वायरल हो रही है।