Asia Cup 2025 सितंबर में UAE (दुबई और अबू धाबी) में होगा। भारत, पाकिस्तान समेत 8 टीमें भाग लेंगी। जानिए भारत-पाक मैच और टूर्नामेंट की पूरी अपडेट।
Asia Cup 2025 को लेकर बड़ी खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार एशिया कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और अबू धाबी में होगा। यह टूर्नामेंट 5 सितंबर से 21 सितंबर तक चलेगा। लंबे समय तक संशय के बाद अब साफ हो गया है कि एशिया कप 2025 का आयोजन निश्चित रूप से होगा और इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, ओमान, यूएई और हॉन्ग कॉन्ग इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमें हैं।
भारत-पाक मुकाबले पर बनी अनिश्चितता
Asia Cup 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि टूर्नामेंट में दोनों टीमें हिस्सा लेंगी। इससे पहले इंग्लैंड में हो रही वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारत-पाक मुकाबला रद्द कर दिया गया था क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच में खेलने से मना कर दिया था। ऐसे में एशिया कप में भी इस क्लैश पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा Asia Cup 2025
पिछले एशिया कप 2023 में ODI फॉर्मेट अपनाया गया था, लेकिन इस बार एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। यह पहला मौका होगा जब 8 टीमों का टूर्नामेंट आयोजित होगा। भारतीय टीम में इस बार विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे क्योंकि ये सभी टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हो चुके हैं।
आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी
हालांकि BCCI, ACC और ICC की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन टूर्नामेंट के आयोजक और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर यह जानकारी सामने आई है। क्रिकेट फैंस को इस साल एशिया कप के लिए तैयार रहने की सलाह दी जा रही है।