एशिया कप 2025 के शुरुआत से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार शाम को आईसीसी क्रिकेट अकादमी में जबरदस्त अभ्यास किया। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खासा फोकस दिखाया और अपनी विकेटकीपिंग कौशल का भी प्रदर्शन किया। सैमसन ने अपने दाहिने ओर पूरी डाइव लगाकर शानदार कैच लपक कर कोच और साथियों से तारीफ बटोरी।
मुख्य कोच गौतम गंभीर ने संजू सैमसन से करीब तीन मिनट तक गहन बातचीत की, जिसमें उनकी बल्लेबाजी पर विशेष ध्यान दिया गया। वहीं, आरसीबी के विकेटकीपर जितेश शर्मा ने शिवम दुबे, तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या के साथ बल्लेबाजी का अभ्यास किया।
also read: जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीका…
टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, उपकप्तान शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने भी नेट्स पर अभ्यास किया। हालांकि संजू सैमसन को शुरुआत में नेट्स पर बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन बाद में वह अभ्यास में शामिल हुए और थ्रोडाउन भी खेले।
रिंकू सिंह ने बिना पैड के अभ्यास किया, जिससे संकेत मिला कि वे अंतिम एकादश में शामिल न हो सकें। गौतम गंभीर का फोकस बल्लेबाजी की गहराई बढ़ाने और हरफनमौला खिलाड़ियों पर है, जिससे जताया जा रहा है कि जितेश शर्मा फिनिशर के रूप में टीम में अपनी जगह मजबूत कर सकते हैं।
टीम इंडिया के ये अभ्यास सत्र एशिया कप 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद को और बढ़ा रहे हैं।