Table of Contents
प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया के मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने हाल ही में अपने संगीत करियर से रिटायरमेंट लेने की घोषणा की है। उनकी इस घोषणा के बाद म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी ने एक प्रेरक पोस्ट शेयर करते हुए सफलता और शांति पर अपने विचार साझा किए।
विशाल ददलानी ने क्या कहा
विशाल ददलानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सफलता जीवन में शांति की गारंटी नहीं देती। अमीरी और पावर सुरक्षा की गारंटी नहीं है। जिंदगी अनिश्चित और छोटी है, इसलिए एक भी पल बर्बाद मत कीजिए। खुद के बारे में झूठ मत बोलिए और किसी और बनने की कोशिश मत कीजिए। अपनी जिंदगी पूरी तरह जियो।”
View this post on Instagram
अरिजीत सिंह का रिटायरमेंट
अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अब वह प्लेबैक सिंगिंग के कोई भी असाइनमेंट नहीं लेंगे। उन्होंने लिखा, “हैलो, सभी को हैप्पी न्यू ईयर। मैं आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं। मैं अपनी इस शानदार जर्नी को खत्म कर रहा हूं।”
also read: करण पटेल ने डेली सोप से क्यों लिया ब्रेक? एक्टर ने बताई…
अरिजीत सिंह के लोकप्रिय गाने
अरिजीत सिंह की मखमली आवाज़ ने उन्हें बॉलीवुड में खास पहचान दिलाई है। उनके हिट गानों में शामिल हैं: चन्ना मेरेया, अगर तुम साथ हो, राबता, केसरिया, ए दिल है मुश्किल, तेरा यार हूं मैं, तुझे कितना चाहने लगा हूं हाल ही में उन्होंने फिल्म बॉर्डर 2 में गाना ‘संदेसे आते हैं’ और फिल्म ओ रोमियो में ‘हम तो तेरे ही लिए थे’ गाया। इन गानों को सोनू निगम, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ जैसी आवाज़ों ने भी खास बनाया।
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट की खबर ने उनके फैंस को थोड़ी उदासी दी है, लेकिन उनके गाने हमेशा संगीत प्रेमियों के दिलों में जीवित रहेंगे।