Table of Contents
हरिद्वार में अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैरागी कैंप का स्थलीय निरीक्षण किया। सुरक्षा, मंच और प्रदर्शनी की तैयारियों का लिया जायजा, साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव और सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित हरिद्वार दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार, 3 मार्च को बैरागी कैंप मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल, मंच और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल की सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और सुनिश्चित किया कि आने वाले जनआयोजन में कोई भी असुविधा न हो।
बैरागी कैंप, हरिद्वार में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के आगामी 07 मार्च को प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा… pic.twitter.com/rgAuas3IjA
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 3, 2026
डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों और नए कानूनों की प्रदर्शनी
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि इस कार्यक्रम में डबल इंजन सरकार के पिछले चार वर्षों के कार्यों और केंद्र सरकार के तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, राज्य में किए गए सहकारिता और विकास कार्यों को भी प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनता के सामने रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम जनता तक सरकार की उपलब्धियों और विकास विज़न को पहुंचाने का एक अवसर होगा।
also read: उत्तराखंड कैबिनेट आज बैठक करेगी: बजट 2026-27 और विधेयकों…
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा
स्थलीय निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि 7 मार्च का आयोजन उत्तराखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला एक बड़ा कार्यक्रम होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव अपने समय पर होंगे, लेकिन सरकार का दायित्व है कि वह अपने कार्यों और भविष्य की योजनाओं को जनता के सामने प्रस्तुत करे।
ईरान में फंसे उत्तराखंडियों को सुरक्षित लाने का प्रयास
सीएम धामी ने ईरान में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों के सुरक्षित वापसी प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय से लगातार संपर्क बनाए हुए है ताकि सभी नागरिकों को सुरक्षित घर लाया जा सके।