Table of Contents
शाह ने लालू प्रसाद यादव के जंगलराज को निशाना बनाते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने राज्य को अपराध और हिंसा से मुक्त कराया। अब बिहार में एनडीए सरकार की सत्ता आने वाली है, और लोग इस बदलाव के लिए तैयार हैं।
एनडीए की जीत – बिहार में ऐतिहासिक जीत
तरैया विधानसभा क्षेत्र में अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा, “इस बार बिहार में हर आदमी चार-चार दिवाली मनाएगा। पहली दिवाली प्रभु राम के अयोध्या लौटने पर, दूसरी दिवाली जब हर जीविका दीदी के खाते में ₹10,000 पहुंचे थे, तीसरी दिवाली जब GST बचत उत्सव मनाया जाएगा, और चौथी और सबसे बड़ी दिवाली तब होगी जब 14 नवंबर 2025 को भारी बहुमत से एनडीए सरकार बनेगी और लालू-राहुल का जंगलराज साफ हो जाएगा।”
ऑपरेशन सिंदूर पर बोले अमित शाह
अमित शाह ने अपने भाषण में कहा, “यूपीए सरकार में आतंकवादी देश में खून की होली खेल रहे थे, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने ऑपरेशन सिंदूर किया और पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया। यह साबित करता है कि हमारी सरकार आतंकवाद से निपटने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”
शाह ने आगे कहा, “राम मंदिर का निर्माण अब अयोध्या में हो रहा है और पुनौरा धाम में माता सीता का मंदिर बन रहा है। पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार में शानदार विकास कार्य किए हैं, जबकि लालू के राज में बिहार में अपराध, पलायन और हिंसा होती थी। लेकिन एनडीए सरकार ने बिहार में पलायन को सफलतापूर्वक रोका है।”
बिहार का सुरक्षा और जंगलराज से छुटकारा
अमित शाह ने कहा, “मैंने अभी आरजेडी की सूची देखी, जिसमें शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट दिया गया है। आप बताइए, क्या लालू के राज में बिहार सुरक्षित रह सकता है? अगर बिहार को सुरक्षित रखना है तो मोदी जी और नीतीश जी की जोड़ी को फिर से जीताना होगा। अगर इनकी एक भी सीट चली गई तो बिहार में फिर से जंगलराज आ जाएगा। आप हमें भरोसा दीजिए, हम लालू प्रसाद और राहुल कंपनी का जंगलराज कभी वापस नहीं आने देंगे। आप सभी का समर्थन और विश्वास यह दिखाता है कि इस बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है।”