Adiani Ports का मुनाफा 48% बढ़कर 3023 करोड़ रुपये हुआ, हर शेयर पर 7 रुपये का डिविडेंड

Adiani Ports का मुनाफा 48% बढ़कर 3023 करोड़ रुपये हुआ, हर शेयर पर 7 रुपये का डिविडेंड

Adani Ports Q4 Net Profit Jumps: अडानी पोर्ट्स ने इस परिणाम के बाद अपने शेयरधारकों को डिविडेंड की घोषणा भी की है। शेयर बाजारों को भेजी गई सूचना में कहा गया है कि कंपनी ने वर्ष 2025 के लिए प्रति शेयर 7 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

Adani Ports Q4 Net Profit Jumps: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनोमिक जोन (APSJED) का वित्त वर्ष 2025 के मार्च तिमाही के 1 मई 2025 को आए नतीजे में शुद्ध मुनाफा 48 प्रतिशत बढ़कर 3,023.10 करोड़ रुपये था, जो पिछले साल इसी तिमाही में 2014.77 करोड़ रुपये था। ADANI Group ने कहा कि मार्च तिमाही में अधिक आय और अधिक रिवैन्यू के कारण मुनाफा बढ़ गया है।

इससे अडानी पोर्ट्स की कुल तमाही आय 22% बढ़कर 7,199.94 करोड़ रुपये से 8,769.63 करोड़ रुपये हो गई। उस समय, कंपनी का कुल खर्च 5382.13 करोड़ रुपये था, जो एक साल पहले 4,450.52 करोड़ रुपये था।

अडानी पोर्ट्स ने इस परिणाम के बाद अपने शेयरधारकों को डिविडेंड की घोषणा भी की है। शेयर बाजारों को भेजी गई सूचना में कहा गया है कि कंपनी ने वर्ष 2025 के लिए प्रति शेयर 7 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है, जो 2 रुपये के फैस वैल्यू वाले शेयरों पर दिया जाएगा।

अडानी पोर्ट्स का रिवैन्यू मार्च तिमाही में 23% बढ़कर 6897 करोड़ रुपये से 8,488 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह, अडानी पोर्ट्स का ऑपरेटिंग प्रोफिट मार्च तिमाही में 23.8 प्रतिशत बढ़कर 5,006 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 4,044 करोड़ रुपये था। अडानी पोर्ट का EBITDA मार्जिन मार्च तिमाही में 59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसी तिमाही में 58.6 करोड़ रुपये था।

For more news: Business

Related posts

Silver Price Update: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 4.20 लाख से घटकर 2.50 लाख/किलो – आगे का ट्रेंड क्या रहेगा?

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में बढ़ा निवेशकों का भरोसा, 6 महीनों में 76% तक उछला भाव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More