'वो मुझे बहुत डिमोटिवेट करता था'—उदिति सिंह ने खोला ब्रेकअप का दर्द!
By Bhawna
'बिग बॉस' के घर में उदिति सिंह ने अपने पुराने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
उदिति ने बिना नाम लिए बताया कि उनके लिए यह ब्रेकअप किसी बड़ी ब्लेसिंग जैसा था।
रिश्ते के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों और सफाई तक पर झगड़े होते थे।
साथ मिलकर गोद लिए पेट डॉग की देखभाल को लेकर भी दोनों के बीच अक्सर अनबन रहती थी।
उदिति के मुताबिक, उनका एक्स पार्टनर काफी डोमिनेटिंग था और उन्हें हर मोड़ पर डिमोटिवेट करता था।
उनसे अक्सर कहा जाता था—'तुमसे नहीं होगा, तुम्हें कुछ नहीं आता है।'
उम्र में 10 साल के अंतर और एक्टर होने की वजह से उदिति के पेरेंट्स भी इस रिश्ते के खिलाफ थे।
आखिरकार दम घोंटने वाले इस टॉक्सिक रिश्ते से बाहर निकलना उदिति ने अपनी जिंदगी का सबसे सही फैसला बताया।